राष्ट्रीय स्तरीय की तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए सलोनी का चयन
रैनेसा पब्लिक स्कूल की छात्रा सलोनी का चयन राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के शिविर में हुआ है।
बुलंदशहर : गाजियाबाद के सालवन पब्लिक स्कूल में आयोजित अंडर-14 खिलाड़ियों की तीरंदाजी प्रतियोगिता में रैनेसा स्कूल की छात्रा सलोनी राजौरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्रा का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजित होने वाले शिविर में हुआ है।
स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवेश मेहरा ने बताया कि सलोनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक अंक अर्जित करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रदर्शन के साथ ही इस होनहार खिलाड़ी का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए लगने वाले कैंप के लिए चयन हो गया है। यह कैंप 15 से 18 नवंबर तक रामपुर में आयोजित होगा। सलोनी ने बताया कि वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना चाहती है। स्कूल के मुख्य प्रशासक अभिराग शर्मा, प्रशासक वरुण कौशिक व प्रधानाचार्य समेत पूरे स्टाफ ने सलोनी को शुभकामनाएं दीं।