Move to Jagran APP

सड़कें सूनी, चौराहों पर खाकी.. ऐसा है लॉकडाउन

सड़कें सूनी। बाजार बंद। चौराहों पर खाकी वर्दी वाले बैठे हैं। केवल सरकारी गाड़ियां ही लोगों की मदद को सड़कों पर दौड़ रही है। बुलंदशहर में कुछ इसी तरह से लॉकडाउन का पालन हो रहा है। यहीं नहीं जिले के लोग भी समझदारी का परिचय देते हुए सड़कों पर नहीं आ रहे हैं। केवल जरूरतमंद सामान के लिए ही सुबह के समय निकलते है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Apr 2020 11:10 PM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2020 11:10 PM (IST)
सड़कें सूनी, चौराहों पर खाकी.. ऐसा है लॉकडाउन
सड़कें सूनी, चौराहों पर खाकी.. ऐसा है लॉकडाउन

बुलंदशहर, जेएनएन। सड़कें सूनी। बाजार बंद। चौराहों पर खाकी वर्दी वाले बैठे हैं। केवल सरकारी गाड़ियां ही लोगों की मदद को सड़कों पर दौड़ रही है। बुलंदशहर में कुछ इसी तरह से लॉकडाउन का पालन हो रहा है। यहीं नहीं, जिले के लोग भी समझदारी का परिचय देते हुए सड़कों पर नहीं आ रहे हैं। केवल जरूरतमंद सामान के लिए ही सुबह के समय निकलते है। दोपहर के बाद फिर से अपने घरों में पैक हो जाते हैं। शाम के समय इक्का दुक्का लोग ही सब्जी, दूध आदि सामान खरीदने के लिए सड़कों पर आ रहे हैं। हर चौराहे पर सैनिटाइजर, साबुन, मास्क रखवा दिए गए हैं। यदि कोई बिना मास्क सड़क पर दिखता है तो उसे पुलिस मास्क दे रही है। सैनिटाइजर से हाथ धुलवा रही है। दोपहर के एक बजे से तीन बजे तक तो शहर में क‌र्फ्यू जैसे हालात रहते हैं। रविवार को ऐसा रहा अपने शहर का माहौल

loksabha election banner

लॉकडाउन के साथ साथ रविवार होने के कारण अधिकांश लोग अपने घरों में ही रहे। काला आम चौराहा, भूड़ चौराहा, अंसारी रोड चौराहा, शिकारपुर बाइपास, स्याना अड्डा चौराहा सूने पड़े रहे। सर्राफा बाजार, अंसारी रोड बाजार, बूरा बाजार, काली नदी रोड आदि स्थानों पर दुकानें बंद रही। हालांकि जरूरतमंद वस्तुओं की दुकानें खुली थी। मेडिकल स्टोर खुले थे। जिलाधिकारी रविद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह फोर्स के साथ सड़कों पर घूम रहे थे। लॉकडाउन का कैसा पालन हो रहा है। लखनऊ तक रिपोर्ट दे रहे थे। इसके अलावा बाजारों में खुली दुकानों के दुकानदारों से अपील की जा रही थी कि वह ग्राहक को सामान उचित दूरी से दे। दुकान पर भीड़ न लगने दे। रैपिड एक्शन टीम को पसंद कर रहे लोग

शहर में घूम रही कोरोना रैपिड एक्शन टीम को लोग पंसद कर रहे हैं। जिस भी चौराहे पर यह टीम जाती है। लोग अपने घरों की खिड़कियों से टीम के लीडर एसआइ लोकेंद्र सिंह का भाषण को गौर से सुनते हैं। लोकेंद्र सिंह कभी गूगल पर सर्च करके तो कभी यू-ट्यूब पर सर्च करके कोरोना के बारे में लोगों को बता रहे हैं कि वह कितनी खतरनाक बीमारी है। वह गाना गाकर भी लोगों को जागरूक करते हुए रविवार को भी दिखे। फोर्स को भी किया जागरूक

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने रविवार को हर चौराहे पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों से अपील की है कि वह भी सुरक्षित रहे। खुद का बचाव करें। यदि उन्हें किसी सामान की जरूरत है तो वह सीधे पुलिस लाइन के आरआइ से संपर्क करें और सामान मंगा ले। इसके अलावा निर्देश दिए गए कि जमातियों और कोरोना वायरस के संदिग्ध लोगों की तलाश के लिए अपना मुखबिर तंत्र बढ़ाए।

इन्होंने कहा.

जिले के लोग लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। हमारी पुलिस भी लोगों से लॉकडाउन के पालन की अपील कर रही है।

संतोष कुमार सिंह, एसएसपी लॉकडाउन में जिन लोगों को परेशानी हो रही है। वह लोग कंट्रोल रूम को फोन करके अपनी परेशानी बता सकते हैं। लोगों की सेवा में तीन हजार गाड़ियां चल रही है। किसी को कोई परेशानी नहीं होने दी जा रही है।

रविद्र कुमार, जिलाधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.