सदर विस उपचुनाव में ताल ठोकेगा रालोद : राजकुमार
सदर विधानसभा पर उपचुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। लोकसभा चुनाव में ताल ठोकने के लिए रालोद ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को रालोद के जिला प्रभारी राजकुमार सांगवान किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राम मेहर सिंह एसएसटी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र खजूरी छात्र विग के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बालियान ने जिले भर से आए पदाधिकारियों के साथ पूर्व विधायक दिलनवाज खान के आवास पर बैठक की।
बुलंदशहर, जेएनएन। सदर उपचुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। लोकसभा चुनाव में ताल ठोकने के लिए रालोद ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को रालोद के जिला प्रभारी राजकुमार सांगवान, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राम मेहर सिंह, एसएसटी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र खजूरी, छात्र विग के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बालियान ने जिले भर से आए पदाधिकारियों के साथ पूर्व विधायक दिलनवाज खान के आवास पर बैठक की।
राजकुमार सांगवान ने कहा कि भाजपा जुमलों के बलबूते पर केंद्र और राज्य में बनी रहना चाहती है। किसान, मजदूर और जवान के उत्थान के लिए भाजपाइयों की कोई कार्ययोजना नहीं है। एक भी योजना ऐसी नहीं जिसमें आमजन को कुछ राहत मिली हो। महंगाई, सीमा विवाद, भ्रष्टाचार, जनता के लिए भय का माहौल बनाकर देश में राज करना भाजपा का मकसद है। उन्होंने कहा कि चहुंओर भाजपा के खिलाफ नौजवान, मंडी व्यापारी और किसान सड़कों पर हैं। बताया कि प्रदेशभर में रालोद को मजबूत करने के लिए जनपदों में एक सप्ताह में बूथ कमेटियां गठित की जाएंगी। रूठे और भटके कार्यकर्ताओं को घर वापसी कराई जाएगी। सदर उपचुनाव में रालोद की मुख्य भूमिका होगी। अकेले दम पर उपचुनाव में ताल ठोकने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला हाईकमान लेगा और जल्द ही इस बाबत रालोद के मुखिया और अन्य पदाधिकारियों से वार्ता होगी। बैठक में जिलाध्यक्ष आसिफ गाजी, चौधरी विरेंद्र सिंह लौर, बिजेंद्र सिंह, हाजी मोदूद अली, अंजू मुस्कान, अतुल वाल्मीकि, यूपी सिंह, नेत्रपाल यादव, कक्कू चौधरी और मोहकम राठी, विकास चौधरी आदि मौजूद रहे।