रालोद ने फूंका सरकार का पुतला
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर : प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताते हुए रालोद कार्यकर्ताओं
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर : प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताते हुए रालोद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार का पुतला भी जलाया। पुतला जलाने को लेकर कार्यकर्ताओं की पुलिस से खींचातानी भी हुई। बाद में उन्होंने राज्यपाल को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा।
बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर जमा हुए। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी अनिल चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। चंद माह के कार्यकाल में विकास के नाम पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केवल घोषणा करने में व्यस्त रहे हैं। पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता केपी ¨सह ने कहा कि भाजपा एक ओर किसान हितैषी होने का दावा करती है और दूसरी ओर फसल बीमा योजना व ऋण माफी योजना जैसी कितनी ही योजनाएं बीच में लटकी पड़ी हैं। देश का किसान आर्थिक समस्या से जूझ रहा है। जिलाध्यक्ष आसिफ गाजी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार वास्तव में उद्योगपतियों व पूंजीपतियों की हितैषी है। प्रदेश उपाध्यक्ष मौजूद अली, प्रदेश सचिव चौधरी जगवीर ¨सह मंडल उपाध्यक्ष अरूण चौधरी आदि ने भी संबोधित किया।
बाद में पार्टी कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए कालाआम चौराहे पर पहुंचे और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। हालांकि पुलिस ने उनसे पुतला छीनने का प्रयास भी किया, लेकिन छीना-झपटी होने के बाद भी पुलिस उनसे पुतला नहीं छीन सकी। पुतला फूंकने के बाद कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और गेट पर आलू डालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने मांग की है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार की ओर ध्यान दिया जाए, प्रदेश सरकार गन्ना किसानों को बकाया भुगतान नहीं करा रही है भुगतान कराया जाए, विद्युत दरों में बढ़ोतरी वापस ली जाए व आलू का समर्थन मूल्य दिलाया जाए आदि शामिल हैं। इस अवसर पर विकास, सुरेश, सुशील, प्रेम, विनोद, गंगासरन, ¨पकी, सूरज, मंजू मुस्कान व एहसान आदि मौजूद रहे।