अनूसूचित जाति पक्ष के 22 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
गांव हदीमपुर में सोमवार की रात गोवर्धन पूजा के दौरान आतिशबाजी को लेकर दो पक्षों के विवाद ने जातिय संघर्ष का रूप ले लिया था। जिसमें गुर्जर पक्ष व अनुसूचित जाति पक्ष के बीच मारपीट पथराव व फायरिग हुई थी। अनुसूचित जाति पक्ष से सुनील पुत्र रामभूल व गुर्जर पक्ष से विवाहिता प्रीति व उसका भाई सचिन पुत्र विजयपाल गोली लगने से व आठ अन्य लोग मारपीट में घायल हुए थे।
बुलंदशहर, जेएनएन। गांव हदीमपुर में सोमवार की रात गोवर्धन पूजा के दौरान आतिशबाजी को लेकर दो पक्षों के विवाद ने जातिय संघर्ष का रूप ले लिया था। जिसमें गुर्जर पक्ष व अनुसूचित जाति पक्ष के बीच मारपीट, पथराव व फायरिग हुई थी। अनुसूचित जाति पक्ष से सुनील पुत्र रामभूल व गुर्जर पक्ष से विवाहिता प्रीति व उसका भाई सचिन पुत्र विजयपाल गोली लगने से व आठ अन्य लोग मारपीट में घायल हुए थे। पुलिस ने अनुसूचित जाति पक्ष से दौलत की तहरीर पर गुर्जर पक्ष के 19 नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार लिया था, लेकिन गुर्जर पक्ष की ओर से अलग-अलग तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। बढ़ते आक्रोश को लेकर कोतवाली पुलिस ने गुर्जर पक्ष विजयपाल पुत्र खड़क सिंह की तहरीर पर अनुसूचित जाति पक्ष के हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। हमले में योगेन्द्र, विनोद, मटरू, मुकेश, मोनू, सुखपाल, सुनील, सुशील, वेदपाल, महेन्द्र, फतेह सिंह, प्रेमपाल समेत 22 नामजद व 15 लोग अज्ञात बताए हैं।