चीनी मिलों की मरम्मत का काम पूरा, पांच नवंबर से होगी पेराई
पेराई सत्र 2020-21 पांच नवंबर तक शुरू हो जाएगा। जिले की चारों मिलों ने 80 प्रतिशत मरम्मतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया है। चीनी मिल परिसर ब्वॉयलिग कार्य और पावर हाऊस का कार्य समाप्ति की ओर है।
बुलंदशहर, जेएनएन। पेराई सत्र 2020-21 पांच नवंबर तक शुरू हो जाएगा। जिले की चारों मिलों ने 80 प्रतिशत मरम्मतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया है। चीनी मिल परिसर, ब्वॉयलिग कार्य और पावर हाऊस का कार्य समाप्ति की ओर है। जिला गन्ना अधिकारी ने सभी चीनी मिलों का निरीक्षण कर समस्त चीनी मिलों को 15 अक्टूबर तक मरम्मतीकरण का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
किसानों को पेराई सत्र शुरू होने का अब अधिक इंतजार नहीं करना होगा। पेराई सत्र 2020-21 आगामी पांच नवंबर को शुरू हो जाएगा। साबितगढ़ की त्रिवेणी चीनी मिल ने 85 प्रतिशत, अगौता की एकल चीनी मिल ने 80 प्रतिशत, अनूपशहर की द किसान राज्य चीनी मिल ने 75 प्रतिशत मरम्मतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया है। हालांकि बुलंदशहर की वेव शुगर चीनी मिल भुगतान और मरम्मतीकरण में अभी भी पिछड़ा है। अन्य चीनी मिलों की सापेक्ष 65 प्रतिशत मरम्मतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। चीनी मिलों पर 128 करोड़ बकाया
सोमवार को अनामिका चीनी मिल ने किसानों को छह करोड़ 68 लाख 79 हजार रुपये का भुगतान किया है। इसके बावजूद अभी भी 21 करोड़ आठ लाख 89 हजार रुपये चीनी मिल पर किसानों का बकाया है।
इन्होंने कहा..
सभी चीनी मिलों को भुगतान के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं। वेव शुगर मिल को जिलाधिकारी द्वारा भी नोटिस जारी किया गया है। 85 प्रतिशत मरम्मतीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। पांच नवंबर तक सभी चीनी मिलें पेराई शुरू कर देंगी।
-डीके सैनी, जिला गन्ना अधिकारी।