Move to Jagran APP

नगर में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

नगर पंचायत प्रशासन ने नगर में बिना मुनादी कराए ही मंगलवार को पुलिस बल के साथ अस्थाई अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जिसका व्यापारियों ने जमकर विरोध किया और हंगामा खड़ा कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Dec 2019 11:36 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 11:36 PM (IST)
नगर में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
नगर में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

बुलंदशहर, जेएनएन। नगर पंचायत प्रशासन ने नगर में बिना मुनादी कराए ही मंगलवार को पुलिस बल के साथ अस्थाई अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जिसका व्यापारियों ने जमकर विरोध किया और हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामा कर रहे व्यापारियों का कहना है कि नगर पंचायत को पहले मुनादी करानी थी तब उसके बाद अतिक्रमण अभियान हटाना था। जबकि नगर पंचायत प्रशासन का कहना है कि मुनादी कराने के बाद अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया है।

loksabha election banner

मंगलवार को नगर पंचायत प्रशासक अधिकारी मुखत्यार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ पवसरा मार्ग और जहांगीराबाद मार्ग पर जेसीबी द्वारा अस्थाई अतिक्रमण को हटाने का अभियान चलाया गया। नाले के ऊपर लगे अस्थाई अतिक्रमण को जेसीबी द्वारा हटवा दिया गया है। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगराध्यक्ष मनोज गुप्ता अन्य व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंचे। व्यापारियों की नगर पंचायत प्रशासक अधिकारी और कर्मचारियों ने अतिक्रमण हटाने में भेदभाव रवैया अपनाने और मुनादी न कराने को लेकर काफी नोंक-झोंक हुई। इसके बाद व्यापारियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। व्यापारियों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने में भेदभाव किया गया है। कर्मचारियों ने अपनी मनमानी कर लोगों के प्रतिष्ठानों और मकानों के सामने तोड़फोड़ कराई है। उधर नगर पंचायत प्रशासक अधिकारी मुखत्यार सिंह का कहना है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान से पहले नगर में मुनादी कराई गई थी। उसके बाद ही अतिक्रमण हटाया गया है। आये दिन नगर में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिये यह अभियान चलाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.