रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की हुई रैंडम जांच
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए रोडवेज स्टैंड पर दूसरे दिन भी कोरोना की रैंडम जांच की गई। एंबुलेंस सुबह से ही स्टैंड पर पहुंचकर दिल्ली से आने-जाने वाले यात्रियों की जांच करती रही। रविवार को 250 से अधिक यात्रियों के सैंपल लिए गए।
जेएनएन, बुलंदशहर। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए रोडवेज स्टैंड पर दूसरे दिन भी कोरोना की रैंडम जांच की गई। एंबुलेंस सुबह से ही स्टैंड पर पहुंचकर दिल्ली से आने-जाने वाले यात्रियों की जांच करती रही। रविवार को 250 से अधिक यात्रियों के सैंपल लिए गए।
रोडवेज स्टैंड से दिल्ली के लिए रोजाना 46 बसें आना-जाना करती हैं। रोडवेज बसों में बड़ी संख्या में यात्री दिल्ली से आते-जाते हैं। क्योंकि दिल्ली में संक्रमण की रफ्तार बढ़ी है। इसी के चलते रोडवेज स्टैंड पर यात्रियों की रैंडम जांच करने के लिए लगातार एंबुलेंस पहुंच रही है। रविवार को पहुंची एंबुलेंस ने बड़ी संख्या में एंटीजन किट से कोरोना की जांच की। राहतभरी खबर यह है कि इस दौरान एक भी पाजिटिव केस नहीं मिला, लेकिन फिर भी यात्रियों को कोरोना के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी गई। बस स्टैंड पर पहुंचने वाले प्रत्येक यात्री का सैंपल लिया गया। शारीरिक दूरी का नहीं हुआ पालन
कोरोना की रोकथाम के लिए रोडवेज स्टैंड पर रैंडम जांच तो शुरू की गई, लेकिन रविवार को जांच के दौरान शारीरिक दूरी का पालन नहीं हुआ। जांच के दौरान ही शारीरिक दूरी की धज्जियां उड़ रहीं। यह बात अलग है कि एक भी पाजिटिव नहीं मिला, लेकिन शारीरिक दूरी का पालन न होना खतरे से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले सभी यात्रियों की जांच की जाएगी। इन्होंने कहा..
यात्रियों की रैंडम कोरोना जांच की गई। इस दौरान एक भी यात्री पाजिटिव नहीं मिला है। सभी को जांच के दौरान सावधानी बरतने की सलाह भी दी गई।
- अशोक कुमार, प्रभारी एआरएम, बुलंदशहर डिपो