रागी जत्थे ने शबद कीर्तन से संगत को किया निहाल
सिखों के पहले गुरु नानक देव जी का 550 वां प्रकाश पर्व गुरुद्वारे में श्रद्धा व उमंग पूर्वक मनाया गया।
बुलंदशहर, जेएनएन: सिखों के पहले गुरु नानक देव जी का 550 वां प्रकाश पर्व गुरुद्वारे में श्रद्धा व उमंग पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर शबद कीर्तन एवं लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
मंगलवार देर शाम गुरुद्वारे में श्री गुरु नानक देव सेवा समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें हापुड़ से आए रागी जत्थे ने शबद कीर्तन कर वाहे गुरु का गुणगान किया। इस दौरान गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ भी किया गया। सिख समाज के लोगों के अलावा दूसरे समाज के लोगों ने भी गुरुद्वारे में गुरु नानक देव के चित्र के आगे मत्था टेका। समिति की ओर से लंगर का आयोजन किया गया जो देर रात तक चला। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा रंग बिरंगी रोशनी से नहा रहा था। बच्चों ने आतिशबाजी छोड़ पर्व का आनंद लिया। कार्यक्रम में इन्द्रजीत बत्रा, ब्रजमोहन बत्रा, श्यामलाल, राजकुमार अरोड़ा, रविन्द्र अरोड़ा, संजय नारंग, राजीव नारंग, नवीन सलूजा, विपिन बत्रा, हनी नारंग, सनी नारंग, पीयूष बत्रा, शिवम नारंग, मीनू नारंग, अनिता बत्रा, रजनी नारंग, सुदेश नारंग, हर्ष अरोरा, शीना नारंग आदि ने व्यवस्था में सहयोग किया।