Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री का आगमन आज, तैयारियों को अंतिम रूप

प्रबुद्ध वर्गो के लोगों से संवाद करने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुलंदशहर आ रहे हैं। पुलिस को सीएम के कार्यक्रम की सूचना मुख्यालय से दे दी गई है। पुलिस लाइन में हेलीपैड तैयार करा दिया गया है। यदि मौसम ने करवट बदली तो मुख्यमंत्री गाजियाबाद अथवा मेरठ हाईवे से जनपद में प्रवेश करेंगे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 08:57 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 08:57 PM (IST)
मुख्यमंत्री का आगमन आज, तैयारियों को अंतिम रूप
मुख्यमंत्री का आगमन आज, तैयारियों को अंतिम रूप

बुलंदशहर, जेएनएन। प्रबुद्ध वर्गो के लोगों से संवाद करने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुलंदशहर आ रहे हैं। पुलिस को सीएम के कार्यक्रम की सूचना मुख्यालय से दे दी गई है। पुलिस लाइन में हेलीपैड तैयार करा दिया गया है। यदि मौसम ने करवट बदली तो मुख्यमंत्री गाजियाबाद अथवा मेरठ हाईवे से जनपद में प्रवेश करेंगे। पुलिस ने मुख्यमंत्री के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर ली है। डीएम और एसएसपी ने पुलिस लाइन और निकुंज हाल में तैयारियों का जायजा लिया।

loksabha election banner

मौसम विभाग ने शनिवार को ओलावृष्टि की आशंका जताई है। ऐसे में पुलिस ने सड़क मार्ग व हेलीपैड दोनों ही विकल्पों की रूपरेखा तैयार कर ली है। पुलिस लाइन में हेलीपैड तैयार कर दिया गया है। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में प्रोटोकाल के अनुसार सुरक्षा-व्यवस्था संपूर्ण कर ली गई है। दो एडीशनल एसपी, चार डिप्टी एसपी, तीन डिप्टी एसपी रिजर्व में रखे गए हैं। आठ थाना प्रभारी, 80 सब इंस्पेक्टर और 300 सिपाही तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का आगमन गाड़ियों से अथवा हेलीकाप्टर से होगा यह मौसम पर आधारित होगा। सड़क मार्ग पर भी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद-सिकंदराबाद और बुलंदशहर-मेरठ हाईवे पर भी फोर्स तैनात रहेगा।

....

डीएम-एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

डीएम सीपी सिंह, एसएसपी संतोष कुमार सिंह, एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी और सीओ सिटी शशांक सिंह ने पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड और निकुंज हाल में चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया।

....

1:55 पर आएंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना के अनुसार 1:55 पर हेलीकाप्टर पुलिस लाइन में उतरेगा। इसके बाद वह पुलिस लाइन से नुमाइश की ओर को खुलने वाले मार्ग से होते हुए निकुंज हाल पहुंचेंगे। करीब एक घंटे बाद वह प्रबुद्ध वर्ग से संवाद कर करीब तीन बजे लौटेंगे।

...

इन्होंने कहा..

मुख्यमंत्री के आगमन पर प्रोटोकाल के अनुसार ड्यूटी लगा दी गई हैं। हेलीपैड से निकुंज हाल और यदि मौसम खराब रहा तो दोनों हाईवे पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

-संतोष कुमार सिंह

डीआइजी, एसएसपी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.