Move to Jagran APP

नीलगाय का शिकार करने की सूचना पर पुलिस दौड़ी

अरनिया क्षेत्र के गांव सारसौल-लखनवाड़े के जंगलों में नीलगाय का शिकार करने की सूचना पर थाना पुलिस दौड़ पड़ी। पुलिस को जंगल में नीलगाय घायल मिली। पुलिस किसानों द्वारा लगाए गए तारों से नीलगाय के घायल होने की बात कह रही है जबकि कुछ ग्रामीण शिकारियों द्वारा हमला करने की बात रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 12:03 AM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 12:03 AM (IST)
नीलगाय का शिकार करने की सूचना पर पुलिस दौड़ी
नीलगाय का शिकार करने की सूचना पर पुलिस दौड़ी

जेएनएन, बुलंदशहर। अरनिया क्षेत्र के गांव सारसौल-लखनवाड़े के जंगलों में नीलगाय का शिकार करने की सूचना पर थाना पुलिस दौड़ पड़ी। पुलिस को जंगल में नीलगाय घायल मिली। पुलिस किसानों द्वारा लगाए गए तारों से नीलगाय के घायल होने की बात कह रही है, जबकि कुछ ग्रामीण शिकारियों द्वारा हमला करने की बात रहे हैं।

loksabha election banner

शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे क्षेत्र के गांव सारसौल-लखवाड़ा के जंगलों में ग्रामीणों ने एक नीलगाय घायल अवस्था में पड़ी हुई देखी। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ शिकारी नीलगाय का शिकार करने आए थे। जिन्होंने नीलगाय पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। इसी दौरान ग्रामीणों को जंगल में शिकारियों के होने की भनक लग गई, तो काफी लोग जंगल की तरफ दौड़ पड़े। जिन्हें देखकर शिकारी भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों और पशु चिकित्सक टीम को सूचित किया। मौके पर पहुंची चिकित्सा टीम ने नीलगाय का उपचार किया। थाना प्रभारी अल्ताफ अंसारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसानों द्वारा जंगल में लगाए गए तारों से नीलगाय घायल होना सामने आया है। ग्रामीणों के बताए अनुसार भी जांच-पड़ताल कराई जा रही है। संदिग्ध परिस्थिति में किशोर लापता, गुमशुदगी दर्ज

संवाद सूत्र, सिकंदराबाद : कस्बे के औद्योगिक क्षेत्र से एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पिता ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराकर बेटे का पता लगाने की गुहार की है।

जनपद शाहजहांपुर के गांव दसिया निवासी रामलहेते पुत्र दुर्विजय ने पुलिस को गुमशुदगी की दी तहरीर दी। इसमें बताया कि उसका 15 वर्षीय बेटा अजीत दो माह पूर्व नौकरी के लिए गांव से आया था। वह औद्योगिक क्षेत्र के सरकारी कालोनी तेल मिल के पास किराए पर रहकर एक कंपनी में काम करता था। कुछ दिन कार्य करने के दौरान अजीत संदिग्ध परिस्थिति में कहीं लापता हो गया। उसने मकान मालिक से आकर जानकारी की। मकान मालिक ने किशोर के किसी व्यक्ति के साथ नोएडा जाने की बात बताते हुए एक मोबाइल नंबर दिया। दिए नंबर पर एक बार काल करने के बाद दोबारा संपर्क नहीं हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.