Move to Jagran APP

पुलिस ने चलाया अभियान, 28 गिरफ्तार

होली की पूर्व संध्या पर जनपद पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिग और अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Mar 2021 10:14 PM (IST)Updated: Sun, 28 Mar 2021 10:14 PM (IST)
पुलिस ने चलाया अभियान, 28 गिरफ्तार
पुलिस ने चलाया अभियान, 28 गिरफ्तार

बुलंदशहर जेएनएन। होली की पूर्व संध्या पर जनपद पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिग और अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एसपी सिटी और एसपी देहात के निर्देशन में सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में शनिवार रात को अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। अभियान के तहत पुलिस ने 105 स्थानों पर गश्त की। इस दौरान 1052 संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिग की गई। साथ ही इस दौरान 498 लोगों को चेतावनी भी दी गई। एसएसपी ने बताया कि इस दौरान कुल 28 आरोपियों को अवैध देशी व कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिनसे 133 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। आरोपियों के पास से चार अवैध असलहे भी बरामद किए गए हैं। साथ ही दो वाहनों को सीज कर 277 वाहनों को चालान किया गया है। हथियार जमा कराने के लिए गांवों में चक्कर लगा रहे पुलिसकर्मी

loksabha election banner

दानपुर: पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार प्रयासरत हैं। अधिकारियों ने शत प्रतिशत हथियार जमा कराने के लिए गांवों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी है। यह पुलिसकर्मी रोजाना लाइसेंस धारकों से संपर्क कर हथियार जमा करा रहें हैं। इसके अलावा अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर शरारती लोगों की सूचि बनाई जा रही हैं। इस सूचि के आधार पर ही लोगों को मुचलकों में पाबंद किया जाएगा। गांव की निगरानी के लिए प्रत्येक गांव के विवादों का रजिस्टर तैयार किया गया है। प्रत्येक गांव में सुरक्षा समिति भी बनाई गई है। दानपुर ब्लाक की सभी ग्राम पंचायतों का नामांकन ब्लाक मुख्यालय पर होगा। इसके लिए ब्लाक कर्मचारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि अभी मतगणना स्थल को लेकर कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई हैं। उधर तिथियों की घोषणा होने के बाद संभावित प्रत्याशी अपनी वोट पक्की करने में जुटे हैं। देर रात तक गांवों में पंचायतों का दौर चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.