नागरिकता संशोधन बिल : जुमे की नमाज को लेकर मस्जिदों पर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर Bulandshahr News
नागरिकता संशोधन बिल पर कुछ मुस्लिम सगठनों द्वारा विरोध को लेकर शुक्रवार को बुलंदशहर में पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा। मस्जिदों पर कड़ी नजर रखी गई।
By Prem BhattEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 02:19 PM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 02:19 PM (IST)
बुलंदशहर, जेएनएन। नागरिकता संशोधन बिल पर कुछ मुस्लिम सगठनों द्वारा विरोध को लेकर शुक्रवार को पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा। जुम्मे की नमाज को लेकर नगर व देहात की मस्जिदों पर जहां पुलिस अधिकारी तैनात किए गए है, वहीं डीएम रविन्द्र कुमार व एसएसपी सन्तोष कुमार ने बरसात के दौरान सिकन्द्राबाद नगर हाइवे पर पैदल गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को परखा। नमाज के दौरान होने वाली तकरीरों पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को नजर रखने का निर्देश दिया। अफसरों ने नगर की शाही जामा मस्जिद की पर सुरक्षा देखी। एसडीएम रविशंकर सिंह व एएसपी गोपाल चौधरी ने इससे पूर्व नगर में पैदल गश्त किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें