Move to Jagran APP

होली पर्व की तैयारी में जुटे लोग, खरीदारी शुरू

नगर से लेकर गांवों में होलिका के लिए लकड़ी जुटाई जा रही है। सबसे बड़ी होलिका बनाने के लिए युवाओं में होड़ लगी है। बाजार भी गुलजार दिखने लगे हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Mar 2020 11:11 PM (IST)Updated: Fri, 06 Mar 2020 11:39 PM (IST)
होली पर्व की तैयारी में जुटे लोग, खरीदारी शुरू
होली पर्व की तैयारी में जुटे लोग, खरीदारी शुरू

बुलंदशहर, जेएनएन। नगर से लेकर गांवों में होलिका के लिए लकड़ी जुटाई जा रही है। सबसे बड़ी होलिका बनाने के लिए युवाओं में होड़ लगी है। बाजार भी गुलजार दिखने लगे हैं। लोग कपड़े से लेकर त्योहार के लिए अन्य सामानों की खरीदारी करने में जुटे हुए हैं। बाजार में पिचकारी, बच्चों के मुखौटे व रंग बिरंगे अबीर से सजी दुकानों की रौनक देखते ही बन रही है।

loksabha election banner

खुर्जा और ग्रामीण अंचलों में होली की तैयारी में लगे युवा अपनी धुन में सावधानी भूलता जा रहे हैं। कई जगहों पर विद्युत के तार के नीचे होलिका लगाई गई है। यहां पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। नगर में लगभग 35-40 जगहों पर होलिका जलाई जाएगी। इसके लिए युवाओं की टोली लकड़ी जुटाने में लगी हुई है। होली त्योहार के लिए लोगों की खरीदारी भी पूरे जोरों पर है। बाजारों में चारों तरफ रंग बिरंगी पिचकारी, विभिन्न प्रकार के रंग व बच्चों के लिए बनाए गए मुखौटे की रौनक है, तो कपड़े की रेडीमेड दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी हुई है। हर कोई अपनी पसंद के कपड़े खरीदने में जुटा हुआ है। इसके अलावा मिठाई व नमकीन की दुकानों की भीड़ देखते ही बनती है। शुक्रवार को लोग अपने मन पसंद की गुझिया व नमकीन खरीदने के लिए घंटों अपनी बारी आने का इंतजार करते दिखे। इसके अलावा बाजार में गुझिया बनाने के लिए कच्चा सामान व मेवा की खूब मांग है। लोग होली की तैयारियों के लिए घर पर प्रयोग किया जाने वाला सामान खरीदने में जुटे हुए हैं। होली के लिए दो ही दिन शेष रहने के चलते बाजार में पिचकारियों की मांग भी बढ़ गई है। बच्चे प्लास्टिक की बनी पिचकारियों के साथ-साथ स्टील की पिचकारी भी खरीद रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.