पंचायत चुनाव : 11 बीडीसी पद हो गए कम, नगर निकाय में बढ़ेंगे सभासद
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेजी के साथ चल रहीं हैं। जनपद की खुर्जा देहात और सिकंदराबाद देहात का परिसीमन नगर निकाय खुर्जा और सिकंदराबाद में होने के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या भी कम हो गई। वहीं अब नगर निकाय के चुनाव में खुर्जा और सिकंदराबाद में सभासदों की संख्या में बढ़ोतरी हो जाएगी।
जेएनएन, बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेजी के साथ चल रहीं हैं। जनपद की खुर्जा देहात और सिकंदराबाद देहात का परिसीमन नगर निकाय खुर्जा और सिकंदराबाद में होने के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या भी कम हो गई। वहीं अब नगर निकाय के चुनाव में खुर्जा और सिकंदराबाद में सभासदों की संख्या में बढ़ोतरी हो जाएगी।
जिला पंचायत राज विभाग ने जनपद में परिसीमन के कार्य को अंतिम रूप दे दिया है। शासन से दिशा-निर्देश मिलने के बाद पंचायत चुनाव के लिए प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य पद के आरक्षण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। जिला पंचायत राज विभाग आरक्षण के लिए दिशा-निर्देश मिलने का इंतजार कर रहा है। जिला पंचायत राज विभाग ने खुर्जा देहात पंचायत का परिसीमन कर दिया हैं वहीं सिकंदराबाद देहात का परिसीमन पहले ही हो चुका है। परिसीमन के बाद जिला पंचायत के वार्डो पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है लेकिन क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद जरूर प्रभावित हुए हैं। जनपद में 2015 के पंचायत चुनाव में 1336 क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए थे। परिसीमन के बाद अब क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या इस चुनाव में घट गई है। खुर्जा देहात और सिकंदराबाद देहात के नगर निकाय में शामिल होने से 11 क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या कम हो गई है। जनपद में अब 1336 के बजाय 1325 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का चुनाव होगा। वहीं नगर निकाय में सभासदों की संख्या में बढ़ोतरी हो जाएगी। जिला पंचायत की स्थिति पर एक नजर
जिला पंचायत वार्ड-53
कुल परिवारों की संख्या- 441887
जनसंख्या- 2641822 इन्होंने कहा..
जिला पंचायत राज विभाग ने परिसीमन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। जिला पंचायत के वार्डो की संख्या पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। खुर्जा देहात और सिकंदराबाद देहात का परिसीमन नगर निकाय में होने से 11 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पद समाप्त हो गए हैं।
- सत्यपाल सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी