Move to Jagran APP

विपक्षी धर्म और जाति की राजनीति कर बिगाड़ रहे प्रदेश का माहौल : अशोक कटारिया

अगौता के गांव शरीफपुर भैंसरोली में गुरुवार शाम आयोजित चौपाल कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश परिवहन मंत्री एवं जिला प्रभारी अशोक कटारिया ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि विपक्षी दल जाति और धर्म की राजनीति कर रहे हैं और प्रदेश के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Oct 2020 11:26 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2020 05:06 AM (IST)
विपक्षी धर्म और जाति की राजनीति कर बिगाड़ रहे प्रदेश का माहौल : अशोक कटारिया
विपक्षी धर्म और जाति की राजनीति कर बिगाड़ रहे प्रदेश का माहौल : अशोक कटारिया

बुलंदशहर, जेएनएन। अगौता के गांव शरीफपुर भैंसरोली में गुरुवार शाम आयोजित चौपाल कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश परिवहन मंत्री एवं जिला प्रभारी अशोक कटारिया ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि विपक्षी दल जाति और धर्म की राजनीति कर रहे हैं और प्रदेश के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। कृषि विधेयक बिल से किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा। बल्कि इससे किसानों को बिचौलियों से छुटकारा मिलेगा।

loksabha election banner

प्रभारी मंत्री ने कहा कि विपक्षी दलों पर आरोप लगाया और कहा कि कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए गलत बयान बाजी करने में लगे हैं। भाजपा की सरकार ने धारा 370 हटाने और राम मंदिर जैसे बड़े फैसले लिए हैं। बुलंदशहर की सदर सीट विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही के देहांत के बाद से सीट रिक्त चल रही है। जिसका उपचुनाव तीन नवंबर को होना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक बार फिर इस सीट पर भाजपा का कब्जा होगा। इस मौके पर मंडल प्रभारी डीके शर्मा, जिला महामंत्री संजय गुर्जर, अगौता मंडल अध्यक्ष ठाकुर डंबर सिंह, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा दीपक दूल्हेरा, रवि शर्मा आदि लोगों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर सुरेंद्र सिंह चौहान व संचालन विपिन चैहान ने किया। चैपाल कार्यक्रम में पवन चौहान, नवनीत मित्तल, मुकेश कुमार गुप्ता चैधरी जगबीर सिंह, कक्का चौहान, दिनेश गुर्जर, आनंद शर्मा, आदि लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.