Move to Jagran APP

हाईवे चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों से मिले ईजीआइएस कंपनी के अधिकारी

बुलंदशहर से लेकर गढ़मुक्तेश्वर तक फोर लेन प्रस्तावित हाईवे के बनने से पहले ईजीआइएस कंपनी अधिकारी सोमवार को व्यापारियों से मिले। फोर लेन हाईवे बनने के दौरान आने वाली अड़चनों को लेकर अधिकारियों ने व्यापारियों से वार्ता की।

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 10:52 AM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 10:52 AM (IST)
हाईवे चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों से मिले ईजीआइएस कंपनी के अधिकारी
हाईवे चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों से मिले ईजीआइएस कंपनी के अधिकारी

जेएनएन, बुलंदशहर। बुलंदशहर से लेकर गढ़मुक्तेश्वर तक फोर लेन प्रस्तावित हाईवे के बनने से पहले ईजीआइएस कंपनी अधिकारी सोमवार को व्यापारियों से मिले। फोर लेन हाईवे बनने के दौरान आने वाली अड़चनों को लेकर अधिकारियों ने व्यापारियों से वार्ता की।

loksabha election banner

बुलंदशहर से लेकर औरंगाबाद-स्याना होते हुए गढ़मुक्तेश्वर तक फोरलेन हाईवे बनना है। इसको लेकर ईजीआइएस कंपनी के अधिकारी सुदेश काल व अन्य अधिकारी सोमवार को व्यापारी सुरक्षा फोरम के नगराध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता से मिले और औरंगाबाद के बाजार में सर्वे करने के विषय में वार्ता हुई। शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। नगर में 50 से अधिक ऐसी दुकानें हैं, जिनमे तोड़फोड़ के बाद कुछ नहीं बचेगा। इन व्यापारियों के सामने रोजी रोटी का संकट हो जाएगा। ईजीआईएस कंपनी के अधिकारी सुदेश काल ने बताया की व्यापारियों ने ज्ञापन दिया है। इसकी रिपोर्ट व‌र्ल्ड बैंक के अधिकारियों और चीफ इंजीनियर लखनऊ को भेजी जाएगी।

हवा की बढ़ रही गति, मौसम में गरमाहट हुई कम

तापमान में उतार-चढ़ाव बना होने से मौसम का मिजाज भी बदल रहा है। सोमवार को पारा तीन डिग्री नीचे आने के साथ हवा की गति बनी रही। दिन के मुकाबले देर शाम मौसम में बनी गरमाहट कम हो गई और लोगों को हल्की सर्दी का अहसास हुआ। मौसम वैज्ञानिक ने अभी इसी तरह मौसम में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना जताई है।

रविवार को अधिकतम पारा 31 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सोमवार को इसमें तीन डिग्री की गिरावट दर्ज होने पर पारा 20 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं हवा की गति 12 किलोमीटर प्रतिघंटा बनी रही। आसमान साफ होने पर सूर्यदेव के दर्शन हुए। धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। जबकि शाम होते-होते लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा। मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल के अनुसार हवा की दिशा पश्चिमी हो गई है। साथ ही गति भी बढ़ गई है। ऐसे में तापमान की गिरावट अपना असर दिखा रही है। आने वाले दिनों में अभी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना बनी हुई है। उन्होंने ऐसे मौसम में लोगों सचेत रहने की सलाह दी है। कहा है कि लोगों को बदलते मौसम में सावधानी बरतनी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.