अब जिला पंचायत के मुखिया हुए कलक्टर
जिला पंचायत का 13 जनवरी को कार्यकाल पूरा होने पर देर रात 12 बजे बोर्ड भंग हो गया। इससे निवर्तमान अध्यक्ष सहित सभी 53 सदस्यों की शक्तियां समाप्त हो गईं। गुरुवार को दिन निकलने के बाद अफसर डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने डीएम को चार्ज सौंपने की औपचारिकताएं पूरी की। जिला पंचायत का नजारा भी बदल गया। अध्यक्ष कक्ष के बाहर लगी पट्टिका पर प्रशासक के रूप में डीएम रविद्र कुमार का नाम और पद दर्ज हो गया। अंदर बोर्ड पर चौ. ओमवीर सिंह का नाम निवर्तमान अध्यक्षों की सूची में शामिल हो गया।
जेएनएन, बुलंदशहर। जिला पंचायत का 13 जनवरी को कार्यकाल पूरा होने पर देर रात 12 बजे बोर्ड भंग हो गया। इससे निवर्तमान अध्यक्ष सहित सभी 53 सदस्यों की शक्तियां समाप्त हो गईं। गुरुवार को दिन निकलने के बाद अफसर डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने डीएम को चार्ज सौंपने की औपचारिकताएं पूरी की। जिला पंचायत का नजारा भी बदल गया। अध्यक्ष कक्ष के बाहर लगी पट्टिका पर प्रशासक के रूप में डीएम रविद्र कुमार का नाम और पद दर्ज हो गया। अंदर बोर्ड पर चौ. ओमवीर सिंह का नाम निवर्तमान अध्यक्षों की सूची में शामिल हो गया। बुलंद माल को लेकर आई अड़चनों को कराया दूर
मौजूदा पांच सालों में शासन से विकास आदि के लिए जिला पंचायत को करीब 175 करोड़ रुपये जारी हुए। इनमें से चालू वित्तीय वर्ष की अभी कुछ धनराशि अवमुक्त होनी बाकी है। जिला पंचायत प्रशासन ने कार्यकाल के दौरान करीब 150 करोड़ रुपये खर्च कर जिले में विकास कार्य कराए। निवर्तमान अध्यक्ष ओमवीर सिंह ने बताया कि उनके कार्यकाल में करीब 75 करोड़ के काम कराने की जिम्मेदारी आई। इसमें से करीब 55 करोड़ के विकास कार्य कराए गए। इनमें कुछ कार्य अभी प्रगति पर हैं। उनकी अगुवाई में काला आम चौराहा स्थित जिला पंचायत के बुलंद माल को लेकर आई अड़चनों को दूर किया गया। माल में बनाए गए फ्लैट और दुकानों की लीज अवधि 90 साल की गई। इससे न सिर्फ आवंटियों को सीधे तौर पर लाभ हुआ, बल्कि जिला पंचायत की शाख भी बचाई गई। इन कार्यो को प्रशासक कराएंगे पूरा
स्याना गढ़ रोड से नगला तक के लिए 50 लाख की लागत से काली रोड, ग्राम बालका से करीब 70 लाख की धनराशि से ग्राम जनौरा मार्ग का निर्माण, करीब 60 लाख की धनराशि खर्च करके बुलंदशहर से मालागढ़ मार्ग, करीब 40 लाख की धनराशि से शिकारपुर से ग्राम मामू मार्ग सहित अन्य कार्य अभी होने शेष है। केंद्रीय वित्त आयोग से खखौड़ा रहमापुर गांव के नाले करीब 35 लाख, करीब दस लाख रुपये की लागत से ढलना से गांव नगला-वीसर संपर्क मार्ग, करीब दस लाख की लागत से महमूदपुर गांव से जालपी संपर्क मार्ग सहित अन्य कार्यों को जिला पंचायत के प्रशासक एवं डीएम पूरा कराएंगे। वर्जन
गुरुवार को जिला पंचायत बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने पर जिलाधिकारी ने बतौर प्रशिक्षक चार्ज ग्रहण कर लिया। अब प्रशासक से समन्वय बनाकर शेष विकास कार्यों को पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
विद्या शंकर पांडेय, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत
एक साल पांच माह के कार्यकाल के दौरान कोई विवाद नहीं रहा। समय बेहतर तरीके से बीता। करोड़ों के विकास कार्यों को तत्परता के साथ कराया गया। माल का विवाद भी समाप्त कराया गया।
चौ. ओमवीर सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष, जिला पंचायत