अब चीन में पावर लिफ्टिग का दम दिखाएगी दीक्षा
जापान के टोक्यो में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी किसान की बेटी दीक्षा शर्मा अब चीन के ताइवान में अपनी पावर लिफ्टिग का दम दिखाएगी।
बुलंदशहर, जेएनएन: जापान के टोक्यो में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी किसान की बेटी दीक्षा शर्मा अब चीन के ताइवान में अपनी पावर लिफ्टिग का दम दिखाएगी।
स्याना क्षेत्र के गांव मंडौना निवासी किसान भोपा शर्मा की बेटी दीक्षा शर्मा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गांव और जनपद का नाम रोशन कर चुकी है। इसी साल 17 से 26 मई के बीच जापान की राजधानी टोक्यो में पावर लिफ्टिग की वर्ल्ड चैंपियनशिप बेंचप्रेस प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया। आर्थिक और सामाजिक बाधाओं को पार कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाने वाली किसान की इस बेटी को चौथा स्थान मिला। दीक्षा ने सितंबर माह में लखीमपुर खीरी जिले में आयोजित हुई स्टेट स्ट्रांग वूमेन का खिताब भी कब्जाया। अब फरवरी 2002 में चीन के ताइवान में आयोजित होने वाली पैसेफिक क्लासिक चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने का दीक्षा शर्मा को मौका मिला है। जीते कई पदक
इससे पहले दीक्षा अंतर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चार बार मेडल जीत चुकी है। दो बार विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल, दो बार एशिया की प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत चुकी है। दुबई में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन कर चुकी है। इसके अलावा फिलीपिस, न्यूजीलैंड समेत कई देशों में प्रतिभाग कर चुकी है।