अब पाले के साथ शीतलहर चलने का अनुमान
जनवरी में सर्दी का प्रकोप बना हुआ है। लोगों को ठिठुरने वाली सर्दी से छुटकारा मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। पारा गिरने और आद्रता चढ़ने से कोल्ड डे बना रहेगा। पाले के साथ शीतलहर का अहसास हाड़ कंपकपा देने पर मजबूर कर देगा। वहीं सड़कों पर घने कोहरे की धुंध छाने से दृश्यता करीब 100 मीटर से भी कम होने के आसार बने रहेंगे। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिन इसी तरह का मौसम बने रहने की चेतावनी देकर एडवायजरी जारी की है।
जेएनएन, बुलंदशहर। जनवरी में सर्दी का प्रकोप बना हुआ है। लोगों को ठिठुरने वाली सर्दी से छुटकारा मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। पारा गिरने और आद्रता चढ़ने से कोल्ड डे बना रहेगा। पाले के साथ शीतलहर का अहसास हाड़ कंपकपा देने पर मजबूर कर देगा। वहीं, सड़कों पर घने कोहरे की धुंध छाने से दृश्यता करीब 100 मीटर से भी कम होने के आसार बने रहेंगे। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिन इसी तरह का मौसम बने रहने की चेतावनी देकर एडवायजरी जारी की है।
मौसम वैज्ञानिक डा. रामानंद पटेल के अनुसार आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 20-15 डिग्री तक नीचे आएगा। जबकि न्यूनतम तापमान पांच से सात डिग्री तक बना रहेगा। आद्रता का ग्राफ भी चढ़कर ऊपर पहुंच रहा है। ऐसे में अधिकतम सापेक्षी आद्रता 95-97 फीसद और न्यूनतम आद्रता 88-72 डिग्री तक पहुंचने की संभावना रहेगी। उत्तर पश्चिमी और पश्चिमी उत्तरी दिशा से चल रही हवा की गति भी तेजी से घटकर दस से पांच किलोमीटर तक पहुंचने का पूर्वानुमान है। इससे वायुमंडल में मौजूद जलवाष्प के कण संघनित होकर जमीन से कुछ दूरी पर जमा हो रहे हैं। ऐसे में घना कोहरा छाने के साथ पाला पड़ने की भी संभावना बढ़ गई है। दिन भी ठंडा रहने के साथ शीतलहर चलने के आसार बने रहेंगे। जबकि दिन निकलते ही घने कोहरे की धुंध छा जाएगी। दोपहर के समय इसका प्रकोप कुछ रहने के आसार रहेंगे। धूप निकलने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिलेगी। शाम होते ही घना कोहरा फिर छाने की प्रबल संभावना बनी रहेगी। इसका सीधा असर ²श्यता पर पडे़गा। सौ मीटर से कम दूरी का मौसम सर्द बना रहने से लोगों दिखाई नहीं देने की संभावना रहेगी। ऐसे में लोगों सतर्कता बरतें। मौसम बना रहा सर्द
शुक्रवार को दिन निकलते ही घने कोहरे की चादर सड़कों पर बिछी रही। दृश्यता काफी कमजोर रही। वाहन रेंगने पर मजूबर हो गए। हालांकि दोपहर के समय सूर्यदेव के दर्शन हुए, लेकिन मौसम सर्द बना रहने से लोगों को राहत नहीं मिली। शाम को भी कोहरे का प्रकोप बना रहा। अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम सात डिग्री रिकार्ड किया गया।