थाई मांगुर पालकों जारी होंगे नोटिस
- लेखपाल और मत्स्य अधिकारी मछली पालकों को करेंगे चिन्हित जागरण संवाददाताबुलंदशहर डीए
- लेखपाल और मत्स्य अधिकारी मछली पालकों को करेंगे चिन्हित
जागरण संवाददाता,बुलंदशहर : डीएम रविन्द्र कुमार ने जिले में थाई मांगुर मछली पालन को प्रतिबंधित कर सभी एसडीएम को ऐसे मछली पालकों को चिन्हित कर थाई मांगुर मछलियों को नष्ट कराने के निर्देश दिए हैं। सभी तहसीलों में थाई मांगुर पालकों चिन्हित कर मछलियों को नष्ट करने के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने देशी थाई मांगुर मछली पालन की आड़ में विदेशी थाई मांगुर मछली पालन पर प्रतिबंध लगा दिया है।। डीएम ने जिले में थाई मांगुर मछली का आयात-निर्यात व पालन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि थाई मांगुर मछली पालन में मांस के अवशेषों का प्रयोग किया जाता है। जिससे जल दूषित होता है। सभी एसडीएम को मत्स्य विभाग के अधिकारियों और लेखपालों को गांवों में भेज कर थाई मांगुर मछली पालकों को चिन्हित कर उनको नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। जहां भी थाई मांगुर मछली पालन हो रहा हैं उसके तुरंत नष्ट कराने के निर्देश जारी किए हैं। यदि नोटिस जारी होने के बाद भी थाई मांगुर को नष्ट नहीं किया जाता है तो पुलिस बल के साथ टीम गठित कर मांगुर मछली को नष्ट कराया जाएं। नष्ट करने की कार्रवाई में जो भी व्यय होगा उसे मछली पालक से वसुल किया जाए।