शहर में नहीं हो रहा कूड़ा उठान, संक्रमण पर कैसे लगे लगाम
जिले में कोरोना संक्रमण की चेन तेजी के साथ मजबूत हो रही है। कोरोना से बचाव के लिए साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन बेहद जरूरी है लेकिन नगरपालिका की लापरवाही के चलते शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे पड़े हैं। गंदगी से उठती दुर्गन्ध ने लोगों को परेशान कर रखा है।
बुलंदशहर, जेएनएन। जिले में कोरोना संक्रमण की चेन तेजी के साथ मजबूत हो रही है। कोरोना से बचाव के लिए साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन बेहद जरूरी है लेकिन नगरपालिका की लापरवाही के चलते शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे पड़े हैं। गंदगी से उठती दुर्गन्ध ने लोगों को परेशान कर रखा है।
नगर में सड़कों पर आपको जगह-जगह कूड़े के ढ़ेर नजर आएंगे क्योंकि शहर में काफी दिनों से कूड़े का उठान नहीं हो पा रहा है। नपा कई माह पहले एक कंपनी को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने का टेंडर कर दिया था। जिसके बाद कंपनी ने कुछ वार्डों में कूड़े का उठान शुरू कर दिया था लेकिन अधिकांश वार्डों में कूड़ा नहीं उठ पा रहा था। मार्च माह में हुई बोर्ड बैठक में कंपनी को कूड़ा उठान का टेंडर जारी करने के लिए हंगामा हुआ था। बहराल कुछ भी हो कोरोना संक्रमण की मजबूत होती चेन चेन को तोड़ने के लिए नगर की साफ-सफाई की व्यवस्था चौपट है। घरों से कूड़ा उठान नहीं होने के कारण सड़कों पर जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। गर्मी के मौसम में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर से उठती दुर्गन्ध ने लोगों को परेशान कर रखा है। रेलवे रोड से लेकर शहर में कई जगह गंदगी के अंबार लगे हुए हैं।
फागिग और दवा छिड़का नहीं हुआ शुरू
गर्मी के बढ़ते प्रकोप के साथ मच्छरों का आतंक भी शुरू हो गया है लेकिन नपा की इस तरफ कोई ध्यान नहीं जा पा रहा है। साठा निवासी सुनील कुमार ने बताया कि दिन-प्रतिदिन मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। नपा ने अभी तक नालियों में दवा का छिड़काव या फागिग शुरू नहीं कराई है।
इन्होंने कहा..
शीघ्र ही सभी वार्डों से कूड़ा उठान शुरू कराया जाएगा। कूड़ा उठान के लिए कंपनी को दिए गए टेंडर को रद्द किया जाएगा। अब नगरपालिका ही शहर में कूड़ा उठान करेगी। फागिग और दवा का छिड़काव शुरू करा दिया है।
- मनोज रस्तोगी, ईओ नगर पालिका