भाजपा संगठन नहीं, देश की सेवा करने वाली पार्टी: शिव प्रताप
सिकंदराबाद में शनिवार को आयोजित वर्चुअल सम्मेलन के दौरान मुख्य वक्ता राज्यसभा सदस्य शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार कोरोना महामारी पार्टी के कार्यकर्ता भी सेवा कार्यो में पीछे नहीं रहे। सभी ने अपना धर्म व कर्तव्य समझकर सेवा कार्य किए।
बुलंदशहर, जेएनएन। सिकंदराबाद में शनिवार को आयोजित वर्चुअल सम्मेलन के दौरान मुख्य वक्ता राज्यसभा सदस्य शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार कोरोना महामारी पार्टी के कार्यकर्ता भी सेवा कार्यो में पीछे नहीं रहे। सभी ने अपना धर्म व कर्तव्य समझकर सेवा कार्य किए। भाजपा सेवा ही संगठन पर काम करने वाली पार्टी है। जरूरत पड़ने पर देश की सेवा भी करती है। उन्होंने हाईकमान जारी निर्देशों को कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। गौतमबुद्धनगर सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा स्वदेशी को बढ़ावा देने की प्रधानमंत्री के मुहिम की सरहाना की। विधायक विमला सोलंकी ने वर्चुअल सम्मेलन में जुडे़ कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अध्यक्षता अनिल सिसोदिया ने और संचालन ऊषा बंसल ने किया। अजय त्यागी, डा. सतीश शर्मा, संजय गुर्जर, देवेंद्र खटाना, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक दूल्हेरा, संजय माहेश्वरी, अनिल सिघल, हरिओम डांगर, सुंदरपाल तेवतिया, सुरेश शर्मा, दिनेश पालीवाल, अरविंद दीक्षित, डा. नवीन राजपूत, धर्मेंद्र तेवतिया, पिंकी बोहरा, मोहन सैनी, नरेंद्र सैनी, पायल गौड़ समेत सभी सेक्टर अध्यक्ष, प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन ऊषा बंसल ने किया।