देश के विकास में नेहरू का योगदान: गौड़
शहर के चौक बाजार स्थित पं. जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को कांग्रेसियों ने गुरुवार को दुग्ध से स्नान कराया।
बुलंदशहर, जेएनएन। शहर के चौक बाजार स्थित पं. जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को कांग्रेसियों ने गुरुवार को दुग्ध से स्नान कराया।
युवा नेता एवं पीसीसी सदस्य सच्चिदानन्द गौड़ ने कहा कि इस देश को आजाद कराने से लेकर देश को विकास की तरफ लाने तक पं. जवाहरलाल नेहरू का बहुत बड़ा योगदान है। जितना पं. नेहरू ने देश के लिए किया, उतना कोई नहीं कर सकता। कांग्रेस नेता महिपाल सैनी ने कहा कि कांग्रेस की कई पीढी देश के विकास में खप गईं। कांग्रेस के कराए कार्यों का श्रेय आज दूसरे दल ले रहे हैं। जिलाध्यक्ष टुक्कीमल खटीक और नगराध्यक्ष हुसैन अली ने विचार रखे। पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, पूर्व नगरध्यक्ष मुनीर अकबर, पूर्व विधायक बंशी पहाड़िया, सुशील चौधरी, एसडी शर्मा मौजूद रहे।