धार्मिक स्थल को शरारती तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, हंगामा
धार्मिक स्थल को शरारती तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त हंगामा - हिदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने की कार्रवाई की मांग - ग्राम प्रधान शाह जफर खां ने दर्ज कराया मुकदमा बुलंदशहर जेएनएन। संप्रदाय विशेष बहुल गांव मोहम्मदपुर कलां में कुछ शरारती तत्वों ने शुक्रवार रात चामंड मठ को क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार सुबह इसका पता चलने पर हिदू संगठनों के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने हंगामा किया। इससे पहले मामला तूल पकड़ता कि आनन-फानन में अधिकारियों ने ग्रामीणों को आरोपितों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया और मठ की मरम्मत करा दी।
बुलंदशहर, जेएनएन। संप्रदाय विशेष बहुल गांव मोहम्मदपुर कलां में कुछ शरारती तत्वों ने शुक्रवार रात चामंड मठ को क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार सुबह इसका पता चलने पर हिदू संगठनों के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने हंगामा किया। इससे पहले मामला तूल पकड़ता कि आनन-फानन में अधिकारियों ने ग्रामीणों को आरोपितों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया और मठ की मरम्मत करा दी।
मोहम्मदपुर कलां गांव के पूर्वी छोर पर चामंड माता का मठ है। शनिवार सुबह गांव निवासी छोटन मठ पर जल चढ़ाने गया था। मठ क्षतिग्रस्त मिलने पर उसने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। हिदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष रविंद्र शर्मा अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंच गए। सूचना पर एएसपी गोपाल चौधरी, कोतवाली निरीक्षक दिलीप सिंह फोर्स के साथ वहां पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। ग्राम प्रधान शाह जफर खां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
इनका कहना है..
शरारती तत्वों ने धार्मिक स्थल को क्षतिग्रस्त कर गांव का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया था। इसकी जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
- गोपाल चौधरी, एएसपी, सिकंदराबाद।
वर्षो से गांव में सभी धर्म के लोग रहते हैं। अब तक इस तरह की घटना गांव में नहीं हुई। असामाजिक तत्वों ने गांव का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी।
- शाह जफर खां ग्राम प्रधान, मोहम्मदपुर कलां।