Move to Jagran APP

सेल्फी विद सैपलिंग..सबसे सुंदर मेरा पौधा

जेएनएन बुलंदशहर गंगा वारियर्स फाउंडेशन ने धरा को हरा-भरा बनाने के लिए अनूठी पहल की है। लोगों के बीच जागरूकता लाने को सेल्फी विद सैपलिग अभियान छेड़ा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Jun 2021 11:01 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jun 2021 11:01 PM (IST)
सेल्फी विद सैपलिंग..सबसे सुंदर मेरा पौधा
सेल्फी विद सैपलिंग..सबसे सुंदर मेरा पौधा

जेएनएन, बुलंदशहर : गंगा वारियर्स फाउंडेशन ने धरा को हरा-भरा बनाने के लिए अनूठी पहल की है। लोगों के बीच जागरूकता लाने को सेल्फी विद सैपलिग अभियान छेड़ा है। इस अभियान का असर दिख रहा है। मेरा लगाया पौधा सबसे सुंदर यह बताने के लिए लोगों में होड़ मची हुई है। प्रदेशभर में करीब 1200 से अधिक पौधे लगाकर लोग फाउंडेशन को सेल्फी भेज चुके हैं। लोगों की यह सेल्फी गंगा वारियर्स के सोशल हैंडिल पर आज यानि विश्व पर्यावरण दिवस पर पोस्ट की जाएंगी। ताकि अन्य लोग भी पर्यावरण संरक्षण की ओर कदम बढ़ा सकें। इससे पहले भी गंगा वारियर्स गंगा किनारे हजारों पौधे लगाकर उनके संरक्षण एवं संवर्धन की भी जिम्मेदारी उठा चुके हैं। गंगा किनारे क्षेत्रों में लहलहा रहे हजारों पेड़-पौधे इनके सार्थक प्रयास की गवाही दे रहे हैं।

loksabha election banner

देश-दुनिया में पौधारोपण करने वालों की पेश करेंगे मिसाल

दरअसल, गंगा वारियर्स फाउंडेशन ने अपने अभियान के जरिए न सिर्फ लोगों को पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया है बल्कि पौधे लगाने वालों को भी मिसाल देश-दुनिया के सामने पेश करने कवायद की है। जिसमें बुलंदशहर के ही नहीं बल्कि अलीगढ़, मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली, बनारस, प्रयागराज सहित देश-प्रदेश के अन्य जिलों से भी लोग पौधे लगाकर मुहिम को सार्थक कर रहे हैं। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से फैली इस जागरूकता से देश के विभिन्न हिस्सों में नीम, बरगद, पीपल, गूलर, जामुन, त्रिवेणी, अशोक सहित औषधीय पौधे लगा चुके हैं। इस अभियान का हिस्सा बनने वाले लोगों के सराहनीय प्रयास को भी आगे बढ़ाया जाएगा। इनकी तरह अन्य लोगों को भी पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही अभियान में सहभागिता करने वालों की मेहनत को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्हें गंगा वारियर्स फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

प्रत्येक रविवार चलाते गंगा स्वच्छता अभियान

फाउंडेशन के गंगा वारियर्स गंगा को भी निर्मल बनाने की मुहिम छेड़ी गई है। जिले के पौराणिक तीर्थस्थलों अहार, अनूपशहर, कर्णवास, राजघाट, नरौरा और रामघाट घाट आदि क्षेत्रों में प्रत्येक रविवार को फाउंउेशन के गंगा वारियर्स पहुंचे हैं और स्वच्छता अभियान चलाकर गंगा को आंचल को स्वच्छ करते हैं।

दो साल में लगाए 1500 में से लहलहा रहे 1100 पेड़-पौधे

गंगा वारियर्स फाउंडेशन का सेल्फी विद सैपलिग अभियान पहला नहीं है। इससे पहले भी हरियाली पर कुल्हाड़ी न चले इसके लिए अभियान छेड़ चुके हैं। साथ ही पौधारोपण कर 2019 और 2020 में करीब 1500 से अधिक पौधे गंगा किनारे लगा चुके हैं। देखभाल करने पर करीब 1100 पेड़-पौधे आज सुरक्षित हैं।

सोशल हैंडिल से जुडे़ हैं 10,000 से अधिक लोग

इंटरनेट मीडिया पर भी गंगा वारियर्स फाउंडेशन काफी सक्रिय रहता है। गंगा वारियर्स के फेसबुक, ट्विटर एवं इंस्टाग्राम एकाउंट से 10,000 से अधिक लोग जुड़े हुए हैं। जिस पर भी यह पर्यावरण संरक्षण को लेकर मुहिम चलाते हैं। जल शक्ति मंत्री, गजेंद्र सिंह शेखावत स्वच्छता पोस्ट को शेयर भी कर चुके हैं।

इन्होंने कहा...

पौधों से धरती ही नहीं बल्कि शरीर की हरियाली भी बनी रहती है। बाढ़, ओलावृष्टि एवं कटाव आदि प्राकृतिक आपदाओं से भी बचाव में यह मददगार होता है। हमारा कर्तव्य है कि लोगों को इसके प्रति जागरूक करें। आने वाली पीढ़ी सहित स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए पौधा लगाते रहें।

आर्यन गौड़, अध्यक्ष गंगा वारियर्स फाउंडेशन।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.