शहर को स्वच्छ बनाने के लिए रिफ्यूज कंपोस्टर खरीदेगी पालिका
शहर की स्वच्छ बनाने की कवायद नगरपालिका ने शुरू कर दी है। इसके लिए पालिका तीन नए रिफ्यूज कंपोस्टर खरीदेगी और एक खराब खड़े रिफ्यूज कंपोस्टर को सही करवाएगी। गाड़ियों में जाने वाला कूड़ा रिफ्यूज कंपोस्टर से डंपिग ग्राउंड तक भेजा जाएगा। फरवरी माह तक पालिका शहर में इनका संचालन शुरू कर देगी।
जेएनएन, बुलंदशहर। शहर की स्वच्छ बनाने की कवायद नगरपालिका ने शुरू कर दी है। इसके लिए पालिका तीन नए रिफ्यूज कंपोस्टर खरीदेगी और एक खराब खड़े रिफ्यूज कंपोस्टर को सही करवाएगी। गाड़ियों में जाने वाला कूड़ा रिफ्यूज कंपोस्टर से डंपिग ग्राउंड तक भेजा जाएगा। फरवरी माह तक पालिका शहर में इनका संचालन शुरू कर देगी।
शहर से प्रतिदिन निकलने वाले कूड़ा को शहर में 43 स्थानों पर कलेक्शन प्वाइंट पर एकत्र किया जाता है। इसके अलावा पालिका की बड़ी डस्टबिन में भी लोग कूड़ा डालते हैं। इनको गाड़ियों से कर्मचारी प्रतिदिन डंपिग ग्राउंड तक लेकर जाते हैं। गाड़ियों को कई-कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। साथ ही सड़क पर कूड़ा गिरते हुए भी जाता है। इससे लोगों को परेशानी होती है लेकिन रिफ्यूज कंपोस्टर में जब कूड़ा डलेगा तो प्रेस होकर दबता रहेगा। इससे चार गाड़ी का कूड़ा एक ही बार में चला जाएगा। साथ रिफ्यूज कंपोस्टर से कूड़ा ले जाने पर सड़क पर बहुत कम गिरेगा। इसके लिए पालिका प्रस्ताव लाकर पास कर चुकी है। फरवरी माह तक पालिका तीन नए रिफ्यूज कंपोस्टर खरीदकर सड़क पर उतार देगी। इसके अलावा गोदाम में खड़े एक खराब रिफ्यूज कंपोस्टर को भी सही करके चालू किया जाएगा। डीजल बचेगा
कूड़ा ढोने वाली गाड़ी के फेरे कम होंगे तो पालिका का डीजल कम खर्च होगा। इससे प्रतिदिन हजारों रूपये की बचत होगी। सड़क पर कूड़ा गिरेगा भी नहीं। कम होंगे कलेक्शन प्वाइंट
अभी तक शहर में चल रहे 43 कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट रिफ्यूज कंपोस्टर आने के बाद कम हो जाएंगे। डोर टू डोर उठने वाले कूड़ा को पालिका के कर्मचारी सीधे रिफ्यूज कंपोस्टर में डालेंगे।
इन्होंने कहा..
शहर को स्वच्छ बनाने के लिए पालिका पूरा प्रयास कर रही है। इसके लिए योजना बनाकर काम किया जा रहा है। रिफ्यूज कंपोस्टर में कूड़ा प्रेस करके दबाता है उसके बाद गाड़ी जाती है। एक गाड़ी में चार गाड़ियों का कूड़ा एक ही बार में डंपिग ग्राउंड में पहुंचेगा।
मनोज गर्ग, चेयरमैन पालिका