प्रेमी संग जाने जिद पर अड़ी तीन बच्चों की मां
दानपुर क्षेत्र के गांव की महिला पति और अपने तीन मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग जाने की जिद अड़ी है।
बुलदंशहर, जेएनएन। दानपुर क्षेत्र के गांव की महिला पति और अपने तीन मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग जाने की जिद अड़ी है। हालांकि स्वजन उसे सामाजिक दुहाई देकर समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन महिला पर उनके समझाने का कोई असर नहीं हैं। रविवार को गांव पहुंची इस महिला ने अपने पति और बच्चों को पहचानने से मना कर दिया। जिस कारण गांव में घंटों हंगामा होता रहा है। इस हंगामे को शांत करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि महिला का प्रेमी उसके जेठ का लड़का है, जो उसे एक माह पहले भगा ले गया था। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस के दबाव पर रविवार को महिला और उसका प्रेमी गांव पहुंचे थे। फिलहाल महिला प्रेमी के संग रहने की जिद कर रही है।