लापता किसान का शव जंगल में मिला
सैदपुर गांव के माजरा मोहिद्दीनपुर से गुरुवार को लापता हुए किसान का शव शुक्रवार सुबह जंगल में पड़ा मिला। सैदपुर गांव के मजरा मोहिद्दीनपुर निवासी मनीष ने बीबी नगर थाने में दी तहरीर में बताया कि गुरुवार सुबह उनके 45 वर्षीय पिता पवन सिंह घर से खेत पर गए थे लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे।
बुलंदशहर, जेएनएन। सैदपुर गांव के माजरा मोहिद्दीनपुर से गुरुवार को लापता हुए किसान का शव शुक्रवार सुबह जंगल में पड़ा मिला। सैदपुर गांव के मजरा मोहिद्दीनपुर निवासी मनीष ने बीबी नगर थाने में दी तहरीर में बताया कि गुरुवार सुबह उनके 45 वर्षीय पिता पवन सिंह घर से खेत पर गए थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह जब चचेरे भाई ऋषिपाल सिंह नलकूप पर गए तो उन्होंने पिता पवन को नलकूप के सामने ट्रांसफार्मर के नीचे नाली में मृत अवस्था में पड़ा देखा। थाना प्रभारी रामभवन सिंह ने बताया कि जांच में यह बात प्रकाश में आई है कि मृतक शराब पीने का आदी था और पूर्व में भी इसी प्रकार गायब हो जाता था। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। सिर्फ नाक से खून बह रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।