वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल
वार्षिकोत्सव में मेधावियों को किया सम्मानित बुलंदशहर जेएनएन। स्याना नगर के हिद पब्लिक स्कूल का शनिवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर प्रतिभा दिखाई।
बुलंदशहर, जेएनएन। स्याना नगर के हिद पब्लिक स्कूल का शनिवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर प्रतिभा दिखाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी एवं सभासद काजल वर्मा ने किया। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति व अन्य गीतों पर नृत्य कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिसके बाद मुख्यअतिथि द्वारा कक्षा पांच से प्रिया को मिस फेयरवेल व राहुल को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। काजल वर्मा ने कहा कि आज के समय में अशिक्षित मनुष्य पशु के समान है। शिक्षा एक ऐसा शस्त्र है, जिससे बड़ी से बड़ी जंग को आसानी से जीता जा सकता है। इसके बाद मुख्यअतिथि ने बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य इंदू रानी, सुगंधा शर्मा, डिपल शर्मा, शबा चौधरी, नगमा व निशा मौजूद रहीं।