माटी कला समूह बढ़ाएगा बर्तनों की चमक
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने महिलाओं को आत्म निर्भर और स्वावलंबी बनाने की दिशा में तेजी के साथ कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं।
बुलंदशहर, जेएनएन। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने महिलाओं को आत्म निर्भर और स्वावलंबी बनाने की दिशा में तेजी के साथ कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। कच्ची मिट्टी बर्तनों के काम से जुड़े कुंभकार समाज की महिलाओं के समूह का गठन कराया गया है। समूह महिलाओं के हुनर को नए आयाम प्रदान कर उनको आत्म निर्भर बनाया जाएगा।
प्रदेश सरकार ने महिलाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए जनपद को इंसेंटिव जनपदों की सूची में शामिल किया है। जनपद में बड़े पैमाने पर समूह गठन के अलावा महिलाओं को प्रशिक्षण के साथ रोजगार के नए अवार प्रदान करा रहा है। जिला विकास अधिकारी जनपद में महिलाओं को नए अवसर प्रदान करने के लिए गंभीरता के साथ काम करा रहे हैं। ऊंचागांव विकास क्षेत्र के गांव नगला मदारीपुर में कुंभकार समाज के दर्जनों परिवार कच्ची मिट्टी के बर्तन बना कर अपनी पुश्तैनी विरासत को संजोने के साथ अपना जीवन यापन कर रहे हैं। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक शैलेष यादव ने माटी कला से जुड़े परिवार की महिलाओं के साथ बैठक कर माटीकला स्वयं सहायता समूह का गठन कराया। अब समूह से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक सहायता मुहैया कराने के साथ इलेक्ट्रिक चाक भी उपलब्ध कराएं जाएंगे। समूह गठन के दौरान एडीओ पंचायत सुनील कुमार, वरिष्ठ शिक्षाविद प्रवीण कुमार व ग्राम प्रधान सहित समूह की महिला और पुरुष मौजूद रहे।
..
इन्होंने कहा
नगला मदारीपुर में माटीकला कारीगरी से दर्जनों परिवार जुड़े हुए हैं। यहां के बर्तनों प्रदेश स्तर और राष्ट्र स्तर पर पहचान प्रदान की जाएगी।
- साहित्य प्रकाश मिश्रा, डीडीओ
..
नगला मदारीपुर में माटीकला स्वयं सहायता समूह का गठन कराया गया है। समूह की महिलाओं को माटीकला से जुड़ी सभी सरकारी सुविधाएं प्रदान कराई जाएंगी। बर्तनों की बिक्री के लिए मंच भी उपलब्ध कराया जाएगा।
- शैलेष यादव, प्रबंधक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन