आज खुलेंगे बाजार, कल रहेगी साप्ताहिक बंदी
कोरोना को लेकर अभी तक रविवार को ही साप्ताहिक बंदी और लॉकडाउन रहता था। अब ऐसा नहीं है। अब रविवार को लॉकडाउन और साप्ताहिक बंदी प्रदेश सरकार ने खत्म कर दी है।
बुलंदशहर, जेएनएन। कोरोना को लेकर अभी तक रविवार को ही साप्ताहिक बंदी और लॉकडाउन रहता था। अब ऐसा नहीं है। अब रविवार को लॉकडाउन और साप्ताहिक बंदी प्रदेश सरकार ने खत्म कर दी है। अब बुलंदशहर में पहले की तरह सोमवार को ही साप्ताहिक बंदी रहेगी। रविवार को सभी बाजार खोले जाएंगे। हालांकि हर दुकानदार और ग्राहक को नियमों का पालन करना होगा। डीएम ने सख्त हिदायत दी है कि जो भी व्यक्ति नियमों का पालन नहीं करता मिलेगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हॉटस्पॉट पर सबकुछ रहेगा बंद
जिले में वर्तमान में 112 हॉटस्पॉट है। यहां पर कोई छूट नहीं है। यहां लोगों को होम डिलीवरी की सुविधा मिलेगी। साथ ही यहां पर तैनात अधिकारियों को आदेश दिए गए है कि इन स्थानों को जल्द से जल्द ग्रीन जोन में लाया जाए। होटल रेस्टोरेंट पर नजर रखने के निर्देश
जिलाधिकारी और एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान डीएम ने साफ कहा कि शहर में जितने भी होटल और रेस्टोरेंट हैं, उन पर नजर रखी जाए। यदि कोई भी होटल व रेस्टोरेंट संचालक नियमों का पालन नहीं कर रहा है तो उसके खिलाफ बीमारी का संक्रमण फैलाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया जाए। शनिवार को कुछ ऐसा रहा शहर का हाल
शनिवार को शहर के बूरा बाजार, अंसारी रोड बाजार, काली नदी रोड बाजार, शिकारपुर रोड आदि स्थानों पर दुकानें खुली। यहां पर भीड़-भाड़ रही, लेकिन पुलिस नियमों का पालन कराने में सफल नहीं हो सकी। लोग बिना मास्क के दिखे। शारीरिक दूरी का पालन नहीं हुआ। चौराहों पर काटे गए चालान
शहर के काला आम चौराहा, भूड़ चौराहा, शिकारपुर तिराहा, अंसारी रोड चौराहा आदि स्थानों पर यातायात पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों के चालान काटे। जो बिना नियमों के वाहनों को दौड़ा रहे थे। ट्रैफिक इंस्पेक्टर शौर्य कुमार ने बताया कि शनिवार को उन्होंने 34 वाहनों के चालान किए और जुर्माना भी लगाया। इन्होंने कहा..
रविवार को लॉकडाउन नहीं रहेगा। पहले ही तरह साप्ताहिक बंदी रहेगी। होटल और रेस्टोरेंट आदि भीड़-भाड़ वाले स्थान पर पुलिस को नजर रखने के निर्देश दिए गए है।
रविद्र कुमार, जिलाधिकारी