मनीषा और दीपिका ने पावरलिफ्टिग में जीता ब्रांज मेडल
जिले की बेटियां अब खेलों में गोल्ड ब्रांज मेडल जीत कर जिले का नाम रोशन कर रही हैं। राष्ट्रीय स्तरीय पावर लिफ्टिग प्रतियोगिता में दो सगी बहनों ने ब्रांज जीत कर जिले का नाम रोशन किया है।
बुलंदशहर, जेएनएन। जिले की बेटियां अब खेलों में गोल्ड, ब्रांज मेडल जीत कर जिले का नाम रोशन कर रही हैं। राष्ट्रीय स्तरीय पावर लिफ्टिग प्रतियोगिता में दो सगी बहनों ने ब्रांज जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। जिले में पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
बीबीनगर क्षेत्र के गांव मडोना निवासी भोपा शर्मा की बेटियां दीक्षा शर्मा ने और मनीषा शर्मा ने दिल्ली में 27 से 30 नवंबर तक आयोजित हुई राष्ट्रीय पावर लिफ्टिग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। दोनों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए ब्रांज मेडल जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। मनीषा शर्मा ने 47 किलोग्राम वर्ग भार में खेलते हुए ब्रांज मेडल जीता। वहीं दीपिका शर्मा ने भी 57 किलोग्राम वर्ग भार में ब्रांज मेडल जीता है। मडोना पहुंचने पर लोगों ने दोनों खिलाड़ियों स्वागत किया। मनीषा शर्मा व दीपिका शर्मा ने बताया कि जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल करना कठिन नहीं है। मजबूत इच्छा शक्ति के दम पर हम किसी भी लक्ष्य को छू सकते हैं। कड़ी मेहनत के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। परिवार के सहयोग और कोच पारूल त्यागी के अच्छे मार्गदर्शन के बल पर ही ब्रांज जीत पाए हैं। सभी के अंदर को न कोई प्रतिभा छिपी होती है। कोच पारूल त्यागी ने बताया कि दोनों का चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है। जो देश का प्रतिनिधित्व कर मेडल जीत कर देश का नाम रोशन करेगी। मनीषा और दीपिका इससे पहले भी देश के लिए मेडल जीत चुकी है।