मंडी शुल्क व आनलाइन ट्रे¨डग व्यवस्था हो समाप्त: कंछल
उद्योग व्यापार मंडल ने सरकार से मंडी शुल्क और आन लाइन व्यवस्था पूर्ण रूप से समाप्त करने की मांग की है।
संसू, खुर्जा : उद्योग व्यापार मंडल ने सरकार से मंडी शुल्क और आन लाइन व्यवस्था पूर्ण रूप से समाप्त करने की मांग की है। व्यापारियों को दुर्घटना बीमा और पेंशन दिए जाने पर भी जोर दिया गया। जिससे व्यापारियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े।
गुरुवार को जंक्शन रोड स्थित शारदा जैन भवन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक हुई। मुख्य अतिथि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल ने कहा कि व्यापारी जीएसटी, एफडीआइ, आनलाइन ट्रे¨डग व अन्य जटिलताओं से संकट में है। उसका व्यापार दिन प्रतिदिन गत वर्षो की तुलना में कम होता जा रहा है। आयकर विभाग के नए-नए कानूनों से भी व्यापारी पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार को व्यापारियों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। सरकार को मंडी शुल्क, आन लाइन ट्रे¨डग जैसी जटिल व्यवस्था से व्यापारियों को निजात दिलानी चाहिए। उन्होंने सरकार से व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि पदाधिकारियों को प्रतिमाह व्यापारियों की समस्याएं सुननी चाहिए। जिससे संगठन से जुड़े व्यापारियों को धरातल पर दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। इस अवसर पर नीरज चौधरी, विनीत आर्य, सुनील गुप्ता, देवेंद्र मिश्रा, रमेश कुमार, लोकेश अग्रवाल व राहुल आदि मौजूद रहे।