अहार के लाल ने गायकी से मुम्बई में किया नाम रोशन
अनूपशहर के गांव अहार बांगर निवासी युवक अंसारी मोहसिन ने गायन कलाकारी में अनेक गीतों के एल्बम रिलीज कराकर पूरे देश में प्रशंसा हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। हाल ही में दीवाना एल्बम का टाइटल सांग रिलीज किया है।
बुलंदशहर, जेएनएन। अनूपशहर के गांव अहार बांगर निवासी युवक अंसारी मोहसिन ने गायन कलाकारी में अनेक गीतों के एल्बम रिलीज कराकर पूरे देश में प्रशंसा हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। हाल ही में दीवाना एल्बम का टाइटल सांग रिलीज किया है।
अनूपशहर तहसील क्षेत्र के गांव अहार बांगर निवासी अंसारी मोहसिन पुत्र आबिद ने प्रारम्भिक शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल से प्राप्त करने के बाद पांच वर्ष पूर्व दिल्ली में गायन कला में अपना कैरियर स्टार्ट किया था। अपनी मेहनत व लगन के बल पर दिल्ली रतन अवार्ड, राजधानी रतन अवार्ड, फेस राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त किया। तीन वर्ष पूर्व बालीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखकर अपनी कामयाबी का एक बड़ा तमगा हासिल किया। बालीवुड के लीजेंडरी म्यूजिक डायरेक्टर के साथ काम करने बाद विशाल शेखर, विपिन पटवा, साजिद-वाजिद, तनिष्क वागची, रोचक कोहली आदि के साथ भी काम कर चुके है। मोहसिन के गाना जी म्यूजिक और टेराकोटा जैसी बड़ी कंपनियों ने रिलीज किया है। दिल्ली में कुमार सानू म्यूजिक एकेडमी के कोच के रूप में भी मोहसिन ने भूमिका निभाई है। वर्तमान में दीवाना एल्बम का टाइटल सांग्स रिलीज किया है, जो दुनिया में काफी धूम मचा रहा है। इस सांग्स का म्यूजिक अनजान अंकुर सिंह ने दिया है। कोरोना संकट पर आधारित एक गीत हमें जीतना है जी म्यूजिक कंपनी ने रिलीज किया है। इस गाने को अंसारी मोहसिन के साथ शंकर महादेवन, कैलाश खेर, अनु मलिक, जावेद अली, निकिता राय, देव नेगी, अदिति पोल जैसे दिग्गज सिगर ने गाया है।