क्रांति सेना ने नेपाल के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका
क्रांति सेना व युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बुधवार को नेपाल प्रधानमंत्री पीके ओली का पुतला दहन किया। पदाधिकारियों ने नेपाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी।
बुलंदशहर, जेएनएन। क्रांति सेना व युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बुधवार को नेपाल प्रधानमंत्री पीके ओली का पुतला दहन किया। पदाधिकारियों ने नेपाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी।
क्रांति सेना के जिला प्रभारी राजकुमार गिरी ने कहा कि नेपाल के प्रधानमंत्री पीके ओली अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। वह असली अयोध्या नेपाल में बता कर अपना दिमागी संतुलन बिगड़ने का प्रमाण दे चुके हैं। पीके ओली को पागल खाने भेजा जाएं। केशव शर्मा ने कहा कि नेपाल प्रधानमंत्री पीके ओली ने भगवान श्री राम को अयोध्या के नहीं बल्कि नेपाल का बताया हैं। इतना ही नहीं असली अयोध्या नेपाल में होने का हास्यास्पद ब्यान दिया है। इससे साफ जाहिर होता है कि पीके ओली मानसिक संतुलन खो चुके हैं। इस दौरान राम चन्द्र गिरी, इन्द्र जीत सिंह, सोनू कश्यप, हरगुलाल, दीपक कुमार, करनपाल लोधी, रविन्द्र शर्मा मौजूद रहे।