जाम की गिरफ्त में रहा जंक्शन मार्ग, रेंगे वाहन
खुर्जा में रविवार को जंक्शन मार्ग जाम की गिरफ्त में रहा। जिस कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ ही दूरी तय करने में राहगीरों को काफी समय लग गया। साथ ही वाहन भी मार्ग पर रेंगते हुए नजर आए।

बुलंदशहर, जागरण टीम। खुर्जा में रविवार को जंक्शन मार्ग जाम की गिरफ्त में रहा। जिस कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ ही दूरी तय करने में राहगीरों को काफी समय लग गया। साथ ही वाहन भी मार्ग पर रेंगते हुए नजर आए।
खुर्जा में जंक्शन मार्ग स्थित नगरपालिका परिसर में रविवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। काफी दुकानदार अपनी दुकानों को सड़क के दोनों तरफ लगा लेते हैं। वहीं बाजार में आने वाले ग्राहक भी सड़क तक अपने वाहनों को खड़ा करते हैं। जिससे जंक्शन मार्ग की तरफ जाने-जाने वाले वाहनों के लिए कम जगह बचती है। यहीं कारण है कि मार्ग सुबह से लेकर शाम तक जाम की गिरफ्त में रहता है और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रत्येक रविवार को राहगीर जाम की समस्या से जूझते हैं, लेकिन उसके बावजूद भी जाम की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में कदम नहीं उठाया जा रहा है। उधर पुलिसकर्मी भी जाम को खुलवाते हुए नजर आए, लेकिन शाम तक जाम की स्थिति जंक्शन मार्ग पर बनी रही। भाजपाईयों ने मतदाता जागरुकता बाइक रैली निकाली
शिकारपुर। नगर में मतदाता जागरूकता बाइक रैली निकाली। रैली 500 बाइक के साथ नगर के मुख्य मार्गो से होकर गुजरी। जिसमें 2022 में प्रदेश के विकास और तरक्की के लिए योगी आदित्यनाथ को फिर से लाने का प्रण लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित दीपक ऋषि, महामंत्री विकास गर्ग, सतीश सैनी, राहुल चौधरी, मयंक सिघल, प्रशांत विश्वास, राहुल सभासद, इमरान, कपिल आर्य, मंडल अध्यक्ष विवेक जैन एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Edited By Jagran