Move to Jagran APP

अन्नदाताओं को रिझाने लगी गन्ने की खेती

प्रदेश में गेहूं उत्पादन करने में अग्रणी जिले के किसान अब गन्ने की खेती में मोह रखने लगे हैं। किसानों ने गन्ने की खेती को तबज्जों देनी शुरू कर दी है। गत दिनों सर्वे के दौरान मामले का खुलासा हुआ। पिछले पांच वर्षो में 125.84 लाख कुंतल गन्ने का उत्पादन बढ़ गया है। इसके साथ इस बार 108 हेक्टेयर रकबा भी बढ़ा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 10:27 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 10:27 PM (IST)
अन्नदाताओं को रिझाने लगी गन्ने की खेती
अन्नदाताओं को रिझाने लगी गन्ने की खेती

बुलंदशहर, जेएनएन। प्रदेश में गेहूं उत्पादन करने में अग्रणी जिले के किसान अब गन्ने की खेती में मोह रखने लगे हैं। किसानों ने गन्ने की खेती को तबज्जों देनी शुरू कर दी है। गत दिनों सर्वे के दौरान मामले का खुलासा हुआ। पिछले पांच वर्षो में 125.84 लाख कुंतल गन्ने का उत्पादन बढ़ गया है। इसके साथ इस बार 108 हेक्टेयर रकबा भी बढ़ा है।

loksabha election banner

गेहूं, फल और सब्जी उत्पादन करने वाले किसानों का रूझान अब गन्ने की ओर बढ़ने लगा है। एक बार बुआई के साथ दो वर्षों तक उत्पादन होने वाली फसल का समर्थन मूल्य भी किसानों को मिलने लगा है। इसके साथ ही समय पर भुगतान और अन्य समस्याओं के निस्तारण के चलते किसानों को मोह गन्ना उत्पादन में बढ़ा है। गत वर्ष में 64 हजार 675 और इस बार 64 हजार 783 हेक्टेयर में गन्ने की फसल की पैदावार होगी। ऐसे में इस बार 108 हेक्टेयर रकबा भी जिले में गन्ने की फसल का बढ़ा है। गन्ने विभाग के आंकड़ों के मुताबिक गत वर्ष 261.76 लाख कुंतल गन्ने की पेराई जनपद के चीनी मिलों ने की थी। जबकि, इस वर्ष 280.76 लाख कुंतल गन्ने की पेराई की है। यानि 19 लाख कुंतल गन्ने का उत्पादन अधिक हुआ है।

....

वर्ष गन्ना उत्पादन

2014-15 154.92

2015-16 139.79

2016-17 201.14

2017-18 279.19

2018-19 261.76

2019-20 280.76

....

इन्होंने कहा..

गन्ने का सर्वे अपलोड कर दिया गया है। गन्ने की फसल की ओर किसानों का रूझान लगातार बढ़ रहा है। आगामी पेराई सत्र के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

-डीके सैनी, जिला गन्ना अधिकारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.