किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर भाकियू करेगी आंदोलन : मंडलाध्यक्ष
किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर भाकियू करेगी आंदोलन गुडडू
किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर भाकियू करेगी आंदोलन : मंडलाध्यक्ष
बुलंदशहर, जेएनएन। किसानों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को गांव पूठी नसीराबाद खुटैल फार्म हाउस पर पंचायत हुई। पंचायत में भाकियू टिकैत के मेरठ मंडलाध्यक्ष नरेंद्र गुडडू प्रधान ने कहा कि पुलिस व बैंक कर्मचारी-अधिकारी किसानों को परेशान कर रहे हैं। उधर, बिजली विभाग किसानों के नलकूपों पर जबरन मीटर लगाकर किसानों के साथ शोषण कर रहा है। इसे भाकियू किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा।