बुलंदशहर में दो बाइकों की भिड़ंत में पति की मौत, पत्नी घायल Bulandshahr News
गुरुवार रात को बुलंदशहर में शिकारपुर मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
By Prem BhattEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 12:49 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 12:49 PM (IST)
बुलंदशहर, जेएनएन। थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव माचीपुर निवासी मुकेश (55) पुत्र कुंवरपाल सिंह अपनी पत्नी मुन्नी देवी के साथ बाइक पर सवार होकर गुरुवार रात शिकारपुर मार्ग की तरफ जा रहा था। इसी दौरान शिकारपुर मार्ग के निकट सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक भिड़ गई। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गई।
खुर्जा अस्पताल में कराया भर्ती
आननफानन में पुलिस ने दोनों को खुर्जा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि मुन्नी देवी को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें