Move to Jagran APP

दिनभर उमस तो शाम को झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

सुबह से शाम तक सूर्य देवता की लुकाछिपी का खेल जारी रहा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 11:02 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 11:02 PM (IST)
दिनभर उमस तो शाम को झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना
दिनभर उमस तो शाम को झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

दिनभर उमस तो शाम को झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

loksabha election banner

बुलंदशहर, जेएनएन। सुबह से शाम तक सूरज की लुकाछिपी का खेल जारी रहा। दोपहर बाद आसमान में घने बादल छाए और पहले मध्यम और फिर तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। वहीं, मौसम जानकारों ने शनिवार को भी हल्की बारिश की संभावना जताई है। आर्द्रता बढ़ने से गर्मी में राहत लेकिन उमस जारी रहने की संभावना जताई है। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे आसमान में घने बादलों का जमघट लगा और धीमी गति से बारिश हुई। करीब 10 मिनट तक 4.5 एमएम तो अंत के 15 मिनट में 10 एमएम बारिश हुई। झमाझम हुई बारिश ने गर्मी और उमस से राहत दिलाई। सड़कों पर जलभराव हो गया और वाहनों के पहिए थम गए। करीब 40 मिनट तक हुई बारिश के बाद मौसम साफ हो गया। देर रात फिर से आसमान में बादल उमड़ पड़े और मौसम सुहाना हो गया। 10 से 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। हालांकि सुबह से ही सूर्य देवता की बादलों में लुकाछिपी चलती रही। सूरज के निकलते ही गर्मी का एहसास और उमस से शरीर में चिपचिपाहट महसूस होती रही। कृषि मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल ने बताया कि शनिवार को भी हल्की बारिश की संभावना है और तीन जुलाई को मौसम साफ होगा। इसके बाद चार जुलाई को फिर से हल्की बारिश और फिर छह को भी हल्की बारिश के आसार हैं। इस बीच तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। जबकि आर्द्रता दोपहर के समय 68 और सुबह से समय 95 प्रतिशत रहने के आसार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.