सख्ती में हीलाहवाली, खूब जल रही पराली
एनजीटी के निर्देशों के बाद पराली जलाने की घटनाओं में काफी कमी आई है लेकिन कुछ अराजक तत्व अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं। दिल्ली से आई सैटेलाइट रिपोर्ट में 13 मामले पिछले दो सप्ताह में पराली जलाने के सामने आए हैं। कृषि विभाग ने सात किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करा दिए हैं और 25 हजार से अधिक जुर्माना भी वसूला है।
बुलंदशहर, जेएनएन। एनजीटी के निर्देशों के बाद पराली जलाने की घटनाओं में काफी कमी आई है, लेकिन कुछ अराजक तत्व अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं। दिल्ली से आई सैटेलाइट रिपोर्ट में 13 मामले पिछले दो सप्ताह में पराली जलाने के सामने आए हैं। कृषि विभाग ने सात किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करा दिए हैं और 25 हजार से अधिक जुर्माना भी वसूला है।
दिल्ली की सैटेलाइट में जनपद में 13 घटनाएं पराली जलाने की दर्ज हो चुकी हैं। सैटेलाइट से पोर्टल पर आई शिकायतों में अधिकांश कूड़े के ढेर और उपले और बिटारों में आग लगने की हैं। हालांकि शिकारपुर, सिकंदराबाद और पहासू क्षेत्र में पराली जलाने की शिकायतें कृषि विभाग को प्राप्त हुई हैं।
...
वेस्ट-डी कंपोजर होगा वितरित
कृषि विभाग जिले के किसानों को आठ हजार वेस्ट-डी कंपोजर वितरित करेगा। 50 एमएल दवाई को 200 लीटर पानी में घोलकर पराली अथवा कूड़े पर छिड़काव करने से ढेर में गलन हो जाती है और यह एक सप्ताह में ढेर खाद बन जाता है।
....
लाउडस्पीकर पर जग रही अलख
पराली न जलाने के लिए कृषि विभाग ने गांव-गांव मुनादी और धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर से ग्रामीणों को पराली जलाने के नुकसान की बाबत जागरुक कर रहा है। सहकारी समितियों से धान किसानों को कंबाइन हार्वेस्टर सस्ते किराए पर मुहैया कराए जा रहे हैं।
...
इन्होंने कहा..
जनपद में अभी तक 13 घटनाएं पराली जलाने की सामने आई हैं। आरोपी किसानों से 25 हजार का जुर्माना वसूला गया है और सात के खिलाफ एफआईआर करा दी गई हैं। जागरुक अभियान अभी जारी रहेगा।
-आरपी चौधरी, कृषि उपनिदेशक