बंद दुकानों में सामान खराब, प्रतिष्ठान खोलने की मांगी अनुमति
इटवा व्यापार मंडल शाखा सिकंदराबाद ने पांच जून से बंद किराने समेत अन्य प्रतिष्ठानों में सामान खराब होने की आशंका जताई है। व्यापार मंडल ने एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार से मिलकर जांच के लिए प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति मांगी लेकिन एडीएम ने साफ इंकार कर दिया।
बुलंदशहर, जेएनएन। इटवा व्यापार मंडल शाखा सिकंदराबाद ने पांच जून से बंद किराने समेत अन्य प्रतिष्ठानों में सामान खराब होने की आशंका जताई है। व्यापार मंडल ने एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार से मिलकर जांच के लिए प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति मांगी, लेकिन एडीएम ने साफ इंकार कर दिया।
शनिवार को इटवा व्यापार मंडल की बैठक जिला उपाध्याय त्रिवेश गुप्ता के खत्रीबाड़ा स्थित आवास पर हुई। इसमें पांच जून से बंद प्रतिष्ठान से हो रहे नुकसान व सुरक्षा की जांच को लेकर चर्चा की। व्यापारियों ने कहा कि 23 मार्च से लगातार बाजार बंद रहने से आर्थिक क्षति हो रही है। ऐसे में जहां व्यापारियों के सामने जीवन यापन में कठिनाइयां पैदा हो गई हैं और क्षेत्रवासियों के आगे परेशानी खड़ी हो गई है। हालांकि, प्रशासन द्वारा किराना, दूध व सब्जी की होम डिलीवरी हो रही है, लेकिन इसका लाभ चुनिदा ही व्यापारियों को मिल रहा है। जबकि, शेष व्यापारियों के आगे संकट गहराने लगा रहा। इसके बाद इटवा व्यापार मंडल प्रतिनिधि मंडल द्वारा एडीएम रवींद्र कुमार से मिला। उन्होंने बाजार खोलने की अनुमति मांगी, लेकिन एडीएम ने कोरोना संक्रमण को लेकर अनुमति नहीं दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष महेंद्र कौशिक, महामंत्री अभिषेक सिघल कोषाध्यक्ष संजय बंसल, युवा नगर अध्यक्ष मोहित गोयल व जितेंद्र भाटी उपस्थित रहे।