छात्राओं ने गमलों में पौधों को किया संरक्षित
आइपी महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में पर्यावरण स्वच्छता को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। कालेज परिसर में प्रकृतिक रूप में उगे पौधों को छात्राओं ने गमलों में रोप कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
बुलंदशहर, जेएनएन। आइपी महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में पर्यावरण स्वच्छता को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। कालेज परिसर में प्रकृतिक रूप में उगे पौधों को छात्राओं ने गमलों में रोप कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कालेज प्राचार्य डा. अलका अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय सेवायोजन की छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए कालेज परिसर में जगह-जगह अपने आप उगे पीपल, नीम, हार श्रंगार सहित अन्य कई पौधों को संरक्षित करने के लिए अभियान चलाकर पौधों को संरक्षित किया। प्रत्येक दिन प्रदूषण पर रोकथाम के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, परंतु यह समस्या आने वाले समय में लगातार बढ़ी जा रही है। जिसका मुख्य कारण वाहनों की संख्या में तेजी से इजाफा, जनसंख्या वृद्धि, लगातार कटते हुए जंगलों से प्रदूषण लगातार बढ़ता जाएगा। पौधा संरक्षण कार्यक्रम के दौरान डा. पूनम पालीवाल,डा. अमित शर्मा, छाया चौधरी, शिखा राजपूत मौजूद रहे।