Move to Jagran APP

सुशासन दिवस के रूप में मनाया अटल का जन्मदिन

जिलेभर में भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Dec 2018 10:41 PM (IST)Updated: Tue, 25 Dec 2018 10:41 PM (IST)
सुशासन दिवस के रूप में मनाया अटल का जन्मदिन
सुशासन दिवस के रूप में मनाया अटल का जन्मदिन

बुलंदशहर: जिलेभर में भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया। विचार गोष्ठी में उनके जीवन पर भी प्रकाश डाला गया।

loksabha election banner

मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक वीरेंद्र ¨सह सिरोही, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डीके शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री मुंशीलाल गौतम, नगर पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। दूसरी ओर जिलेभर के 2964 बूथों पर भी जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपाईयों ने अस्पताल में मरीजों को फल भी वितरित किए। इस दौरान संजय कटारिया, शरद त्रिवेदी, अनिल सिसोदिया, गौरव मित्तल, दुष्यंत सिरोही, कुलदीप, हितेश आदि मौजूद रहे। भारतीय जनता सामाजिक न्याय मोर्चा ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया। जिलाध्यक्ष अयूब सैफी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। राजपाल ¨सह प्रजापति सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्राह्मण महासभा (पंजी) उत्तर प्रदेश की जिला इकाई ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई।

भाजयुमो ने अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया। जिलाध्यक्ष दीपक दुल्हैरा ने आगामी कार्यक्रम युवा सम्मेलन, युवा संसद, लाभार्थी विद सेल्फी, नमो वालंटियर अभियान के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर धर्मेंद्र ¨सह, कुलदीप शर्मा, महेश लोधी, दिवाकर, जनप्रिय, लोकेंद्र, रजत व मानवेंद्र आदि मौजूद रहे।

संसू गुलावठी: मालवीय किड्स एवं पब्लिक स्कूल में पंडित मदन मोहन मालवीय व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस मनाया। मुख्य अतिथि डा.वीके शर्मा ने कहा कि दोनों महान विभूतियों के आदर्श आज भी प्रासंगिक है। महारानी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कालेज के प्रबंधक अनिल शर्मा ने कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय भारत की महान सनातन परंपरा के ध्वज वाहक थे। नगर ब्राह्मण सभा के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद शर्मा, राजकुमार शर्मा अगवाना, सुमन देवी सभासद, राजेश निराला, मुकेश शर्मा एडवोकेट, आदेश चौहान, दिनेश कौशिक, डा.प्रभात मुदगल, अमित यादव, डा. ब्रजेश कौशिक, हरिओम डागर आदि मौजूद रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कंबल बांटे

संसू, नरौरा: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर नगर पंचायत नरौरा में आयोजित बैठक हुई। इसमें नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक वशिष्ठ एवं उपजिलाधिकारी डिबाई उमाशंकर ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए।

छात्रों ने ड्राइंग सीट पर वाजपेयी का चित्र उकेरा

गुलावठी: बसंती देवी ग्लोबल स्कूल देवली में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। कक्षा छह से आठ तक के छात्रों ने ड्राइंग सीट पर वाजपेयी का चित्र बनाकर कला कौशल का प्रदर्शन किया। विजेता छात्रा मानसी, अदिति, पलकी, सुहानी, उजैफा, डोली को प्रबंधक आरके ¨सह एडवोकेट व प्रधानाचार्या सीमा तोमर ने पुरस्कृत किया।

अमर ¨सह पीजी कालेज में जन्मदिन मनाया

संसू, औरंगाबाद : अमर ¨सह पीजी कालेज लखावटी में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन मनाया। प्राचार्य डा, एसएन दूबे ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर अपने विचार व्यक्त किये। दूसरी तरफ भाजपा कैंप कार्यालय और नगर के पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी के आवास पर भी पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। विधायक संजय शर्मा ने प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.