गोवंश छीनने को दो पक्षों में विवाद
जेएनएन बुलंदशहर नगर के होली मेला रोड पर गोवंश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। गोवंश छीनकर ले जाने की सूचना से मचे हड़कंप पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को चौकी ले गई।
जेएनएन, बुलंदशहर, नगर के होली मेला रोड पर गोवंश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। गोवंश छीनकर ले जाने की सूचना से मचे हड़कंप पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को चौकी ले गई।
मंगलवार शाम रुई के पेच के पास होली मेला रोड पर एसडीएम कालोनी निवासी एक किशोर गोवंश को ले जा रहा था। आरोप है कि में एक घर के आगे दूसरे किशोर ने उक्त गोवंश को अपना बताते हुए रोक लिया। इसी दौरान गोवंश के थन से एक गोवंश बच्चा दूध पीने लगा। किशोर की सूचना पर एसडीएम कालोनी निवासी कुछ लोग पहुचे और गोवंश को अपना बताते हुए ले जाने लगे। विवाद उस समय बढ़ गया जब होली मेला रोड निवासी ने उक्त गोवंश को अपना बताते हुए देने से इनकार कर दिया। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोवंश छीनने का आरोप लगाते हुए पुलिस कंट्रोल पर सूचना दे दी। मामला अलग अलग पक्ष के होने व भीड़ एकत्र होने की सूचना पर पुलिस मौके पर दौड़ी। दोनों पक्षों से वार्ता की। दोनों पक्ष द्वारा गोवंश को अपना बताये जाने पर विवाद नही सुलझ सका। जिसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को चौकी कायस्थबाड़ा ले गई।
बुलंदशहर:
बीते साल थाना जहांगीराबाद में जिला पंचायत सदस्य एवं राशन डिपो पति हिरदेश हत्याकांड में जांच अधिकारी की लापरवाही उजागर होने पर एससएपी ने लताड़ लगाई है। चारों हत्यारोपितों के जेल पहुंचने व आला कत्ल बरामद होने के बावजूद इंस्पेक्टर ने चार्जशीट अदालत नहीं भेजी। शिकायत होने पर एसएसपी ने इंस्पेक्टर की क्लास लेकर तुरंत आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
बीते साल 31 अक्टूबर को थाना जहांगीराबाद के खालौर में जिपं सदस्य एवं राशन डीलर पति हिरदेश सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में चार आरोपित उजागर हुए थे, जिन्हें पुलिस ने आला कत्ल बरामद कर जेल भेज दिया है। मंगलवार को हिरदेश के रिश्तेदार दिनेश सिंह ने एससएपी को बबताया कि आरोपित जेल में है लेकिन इंस्पेक्टर अब तक इसमें आरोप पत्र दाखिल नहीं कर रहे हैं। पिछले डेढ़ महीने से वह लगातार वह थाने के चक्कर काट रहे हैं। एसएसपी ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए पीड़ित पक्ष के सामने ही फोन पर इंस्पेक्टर जहांगीराबाद को लताड़ लगाई और अविलंब चार्जशीट दाखिल करने को कहा है।