किसानों का शोषण नहीं होगा बर्दाश्त
गांव मदनपुर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने सभा आयोजित की। इसमें किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।
बुलंदशहर, जेएनएन। गांव मदनपुर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने सभा आयोजित की। इसमें किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।
सोमवार को गांव मदनपुर में आयोजित भारतीय किसान यूनियन की सभा में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बब्बन चौधरी ने कहा कि किसी भी कीमत पर किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा और 24 घंटे किसानों की सेवा के लिए कार्यकर्ता तैयार हैं। अगर कहीं किसानों का उत्पीड़न होता है, तो उसके खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। इस मौके पर केहर सिंह, श्यौदान सिंह, सुखवीर सिंह, ज्ञानेंद्र शर्मा, वीरेश, गजेंद्र कुमार आदि रहे। उधर, जंक्शन पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की बैठक आयोजित की गई। इसमें क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। साथ ही संगठन का विस्तार करते हुए अमित नांदल को तहसील अध्यक्ष और देवदत्त गौतम को मंडल महासचिव मनोनित किया गया। इस मौके पर विष्णु चौधरी, ठाकुर देवराज सिंह, अजीत प्रधान, राहुल शर्मा, सूबे सिंह, कटार सिंह, जितेंद्र सिंह आदि रहे।