रैन बसेरों की सुविधाएं चाक चौबंद
जिले में सर्दी में गरीब और बेसहारा लोगों को आश्रय देने के लिए प्रशासन ने 19 रैन बसेरे बनाए हैं।
जेएनएन, बुलंदशहर। जिले में सर्दी में गरीब और बेसहारा लोगों को आश्रय देने के लिए प्रशासन ने 19 रैन बसेरे बनाए हैं।
कोरोना को ध्यान में रखते हुए रैन बसेरों में ठहरने वाले लोगों की संख्या भी निर्धारित की गई। इनमें प्रतिदिन केवल 278 लोगों के ठहरने की व्यस्था की गई है। रैन बसेरों पर केयर टेकर और वरिष्ठ नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। साथ ही थर्मल स्क्रेनिंग और सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई है। रैन बसेरों की प्रतिदिन दो पालियों में साफ-सफाई के साथ सैनिटाइज की व्यवस्था भी कराई जा रही है। रैन बसेरों में जिला प्रशासन ने इस बार रैन बसेरों की जियो टैगिग भी कराई है। प्रशासनिक अधिकारी रैन बसेरों का नियमित निरीक्षण कर रहे हैं। इनमें ठहरने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
..
गर्म पानी की मिलेगी सुविधा
रैन बसेरों में ठहरने वाले लोगों के लिए आवश्यकता अनुसार पहली बार गर्म पानी की व्यवस्था की गई है। महिला और पुरूषों के लिए अलग-अलग शौचालयों का इंतजाम किया गया है।
..
जनपद में 30 जगह जलेंगे अलाव
एडीएम वित्त एवं राजस्व मनोज सिघल ने बताया कि जनपद में 30 जगह अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। इनके लिए तहसीदारों के पास धनराशि भेज दी गई है। आवश्यकता पड़ने पर अलाव जलवाने शुरू कर दिए जाएंगे।
..
इन्होंने कहा..
जिलेभर में 19 रैन बसेरे तैयार करा दिए गए हैं। रैन बसेरों में आने वाले लोगों को थर्मल स्क्रेनिंग और सैनिटाइज की व्यवस्था कराई गई है। इनका नियमित निरीक्षण किया जा रहा है।
- रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन