दो साल से डैमेज केबिल नहीं बदल पाया ऊर्जा निगम
ऊर्जा निगम की लापरवाही का खामियाजा ज्ञानलोक कालोनी के उपभोक्ताओं को सालों से सुचारू विद्युत आपूर्ति के लिए जूझना पड़ रहा है। डैमेज केबिल में अक्सर फाल्ट होने से दर्जन भर घर अंधेरे में डूब जाते हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी निगम बंच केबिल को नहीं बदल पाया है। गर्मी के मौसम फाल्ट होने की समस्या बढ़ गई है। इससे उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति बाधित होने से परेशानी हो रही है।
बुलंदशहर, जेएनएन। ऊर्जा निगम की लापरवाही का खामियाजा ज्ञानलोक कालोनी के उपभोक्ताओं को सालों से सुचारू विद्युत आपूर्ति के लिए जूझना पड़ रहा है। डैमेज केबिल में अक्सर फाल्ट होने से दर्जन भर घर अंधेरे में डूब जाते हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी निगम बंच केबिल को नहीं बदल पाया है। गर्मी के मौसम फाल्ट होने की समस्या बढ़ गई है। इससे उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति बाधित होने से परेशानी हो रही है।
ऊर्जा निगम शहर से लेकर देहात तक रोस्टर के हिसाब से निर्बाध विद्युत आपूर्ति का दावा कर रहा है। निगम के इस दावे नगर की आवास-विकास प्रथम के निकट ज्ञानलोक कालोनी की मुख्य गली में बंच केबिल के बेकार होने के कारण यहां के दर्जन घरों की बिजली कभी गुल हो जाती है। उपभोक्ता शारदा देवी, पन्नालाल, मिटू, कपिल गुप्ता, दलीप सिंह, चेतन भाटी ने बताया कि दो साल से विद्युत केबिल डैमेज है। जिसमें अक्सर फाल्ट होने के कारण कालोनी में अंधेरा छाया रहता है। हवा के हल्के से झोंके के चलते केबिल के तार जगह-जगह से हट जाने से विद्युत आपूर्ति ठप हो जाती है। अनेकों बार केबिल बदलने की शिकायत करने के बावजूद भी अफसर मौन धारण किए हैं। जिस कारण दो साल बीत जाने के बाद भी केबिल नहीं बदल पाई है। मौसम के बिगड़ते ही केबिल में फाल्ट होने शुरू हो जाते हैं। रात के समय फाल्ट होने पर शिकायत करने के बाद भी कोई कर्मचारी फाल्ट को ठीक करने के लिए नहीं आता हिै। उपभोक्ताओं को ही अपनी जान जोखित डालकर डंडों का सहारा लेकर फाल्ट को ठीक करते हैं। लेकिन कभी- कभी फाल्ट ठीक नहीं होने अंधेरे में ही रहना पड़ता है। जिससे गर्मी में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
....
इन्होंने कहा..
ज्ञानलोक कॉलोनी की विद्युत केबल डैमेज हो चुकी है। प्रस्ताव बना कर मुख्यालय काफी समय पहले भेज दिया गया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही केबल बदलवा दिया जाएगा। फाल्ट होने पर तुरंत कर्मचारी को भेजकर फाल्ट ठीक कराया जाता है।
- सुमित कुमार, एसडीओ, ऊर्जा निगम