सुलह-समझौते के आधार पर अधिक वाद सुलझाने का प्रयास
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दस जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें सुलह-समझौते के आधार पर ज्यादा से ज्यादा वाद सुलझाने का प्रयास रहेगा। इसके लिए प्रचार-प्रसार भी कराया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन को जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जेएनएन, बुलंदशहर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दस जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें सुलह-समझौते के आधार पर ज्यादा से ज्यादा वाद सुलझाने का प्रयास रहेगा। इसके लिए प्रचार-प्रसार भी कराया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन को जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान प्राधिकरण सचिव सुमन तिवारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने पर न्यायालय परिसर में दस जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी। इसके सफल आयोजन के लिए प्रचार वाहन जिले की विभिन्न तहसीलों को भेजा गया है। दो दिन तक यह प्रचार वाहन जिले में रहेगा। पहले दिन यानी बुधवार को स्याना, अनूपशहर, शिकारपुर तहसील में इस वाहन के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार करके जिला न्यायालय वापस लौटेगा। दूसरे दिन यानी गुरुवार को सिकंदराबाद, बुलंदशहर के बाद खुर्जा में जन-जागरूकता की अलख जगाएगा। ताकि कोरोना से बचाव के इंतजामों के साथ ज्यादा से ज्यादा विवादों को राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलझाया जा सके।
गृह क्लेश में विवाहिता ने निगला जहर
दानपुर। चौकी दौलतपुर क्षेत्र के भीमपुर दोराहे पर बुधवार की दोपहर एक महिला ने कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर महिला सड़क किनारे गिर गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने महिला को दानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। महिला की हालत नाजुक बनी है। जानकारी के अनुसार महिला देवीनगला गांव की रहने वाली है। उसकी शादी कुछ समय पहले नगलाकिड गांव में हुई थी। महिला का अपने ससुरालियों से झगड़ा चल रहा है। बुधवार की सुबह से महिला भीमपुर दोराहे पर खड़ी थी। जहां उसने कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। दुकानदार घटना की जानकारी होने महिला को पुलिस के पास लेकर पहुंचे थे। पुलिस ने महिला का नाम लक्ष्मी पत्नी राकेश कुमार बताया है।